27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टीआरएआई में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 14 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टीआरएआई में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 14 अप्रैल

सारांश

टीआरएआई ने सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट ग्रेड-I (तकनीकी) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको 14 अप्रैल तक आवेदन करना होगा। जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में।

मुख्य बातें

टीआरएआई में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट की भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार या कंप्यूटर विज्ञान में ग्रेजुएट होना आवश्यक 4 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए चयनित उम्मीदवार को 1,20,000 रुपए का वेतन

नई दिल्ली, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट ग्रेड-I (तकनीकी) के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) द्वारा यह भर्ती प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू की गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है।

जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने का विचार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार या कंप्यूटर विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री और डाटा एनालिटिक्स या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में मास्टर्स डिग्री या पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास 4 वर्ष का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता होना अनिवार्य है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्य कैंडिडेट का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार को 1,20,000 रुपए

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें, सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। अंत में, भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह तकनीकी क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करेगा। टीआरएआई का यह कदम भारत में दूरसंचार क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीआरएआई में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है।
आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार या कंप्यूटर विज्ञान में ग्रेजुएशन और डाटा एनालिटिक्स या एआई में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।
टीआरएआई में चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा।
सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 1,20,000 रुपए का वेतन मिलेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले