मध्य प्रदेश के उमरिया में पुलिस का बड़ा कदम: 243 पेटी बियर से भरा मिनी ट्रक जब्त

Click to start listening
मध्य प्रदेश के उमरिया में पुलिस का बड़ा कदम: 243 पेटी बियर से भरा मिनी ट्रक जब्त

सारांश

उमरिया में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। 243 पेटी बियर से भरा एक मिनी ट्रक जब्त किया गया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर।

Key Takeaways

  • उमरिया में अवैध शराब के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई।
  • 243 पेटी किंगफिशर बियर जब्त।
  • चार आरोपी गिरफ्तार।
  • पुलिस की सक्रियता से अवैध कारोबारियों में डर।
  • जांच जारी, अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

उमरिया, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अवैध शराब के व्यापार पर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। घुनघुटी थाना पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लगभग 243 पेटी किंगफिशर बियर से भरा एक मिनी ट्रक जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और पुलिस अब इस संपूर्ण नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घुनघुटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जमड़ी क्षेत्र से एक मिनी ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर पाली की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और संभावित मार्ग पर घेराबंदी शुरू की। पुलिस ने राजा ढाबा के निकट संदिग्ध मिनी ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 243 पेटी किंगफिशर बियर बरामद हुई। इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए मिनी ट्रक और शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शराब से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर खपाने की योजना थी। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सतर्कता को लेकर सख्त संदेश गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम सत्या ने राष्ट्र प्रेस को बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में शराब की बड़ी खेप अवैध रूप से ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनी ट्रक को रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। ट्रक से कुल 5,84,463 रुपये कीमत की शराब, 15 लाख रुपये कीमत का मिनी ट्रक तथा 29,500 रुपये नकद राशि बरामद की गई। बरामद सभी सामग्री को जप्त कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Point of View

अवैध शराब कारोबारियों में डर का माहौल बना है।
NationPress
03/04/2026

Frequently Asked Questions

उमरिया में पुलिस ने किस प्रकार की कार्रवाई की?
पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 243 पेटी किंगफिशर बियर से भरा एक मिनी ट्रक जब्त किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
क्या पुलिस ने आरोपियों से किसी प्रकार के दस्तावेज मांगे?
हां, गिरफ्तार आरोपियों ने शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए।
पुलिस की आगे की योजना क्या है?
पुलिस वर्तमान में इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अवैध शराब के अन्य कारोबारियों की पहचान कर रही है।
इस कार्रवाई का स्थानीय व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ा?
इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सतर्कता को लेकर एक सख्त संदेश गया है।
क्या पुलिस ने अन्य सामग्री भी जब्त की?
हां, पुलिस ने ट्रक के अलावा 15 लाख रुपये कीमत का मिनी ट्रक और 29,500 रुपये नकद राशि भी बरामद की।
Nation Press