क्या यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादलों से प्रशासन में बदलाव आएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादलों से प्रशासन में बदलाव आएगा?

सारांश

उत्तर प्रदेश में १६ आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद प्रशासन में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लखनऊ के नए कमिश्नर विजय विश्वास पंत की नियुक्ति और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश में १६ आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।
विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया कमिश्नर बनाया गया है।
प्रशासन में नए बदलावों की संभावना है।
अन्य अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।
यह परिवर्तन प्रशासनिक दक्षता को बढ़ा सकता है।

लखनऊ, १६ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को १६ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। रोशन जैकब को हटाकर विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मंगलवार को जारी आदेश में एक साथ १६ आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए।

लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नर बदल दिए गए हैं। अभी तक प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस रंजन कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रभार से अवमुक्‍त कर दिया गया है। वहीं सुहास एल वाई को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक युवा कल्‍याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष बनाया गया है, जबकि संजय कुमार खत्री को प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। कंचन वर्मा को राजस्व परिषद आयुक्‍त एवं सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, मोनिका रानी को उनकी जगह प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा भेजा गया है। इसके साथ ही, राजेश कुमार द्वितीय को महानिदेशक पर्यटन और सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त बरेली से प्रयागराज का कमिश्नर बनाया गया है।

आईएएस किंजल सिंह को परिवहन आयुक्‍त बनाया गया है। ब्रजेश नारायण सिंह को सचिव सामान्‍य प्रशासन विभाग भेजा गया है। जबकि मनीषा त्रिघाटिया को सचिव महिला कल्‍याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया है। बी. चंद्रकला को सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी क्‍लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी बनाया गया है। अनामिका सिंह को बरेली का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं अपर्णा यू. को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक चिकित्‍सा शिक्षा का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह देखना होगा कि ये बदलाव कितने प्रभावी होंगे।
RashtraPress
18 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपी में १६ आईएएस अधिकारियों के तबादले का मुख्य कारण क्या है?
प्रशासनिक सुधार और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ये तबादले किए गए हैं।
नए कमिश्नर विजय विश्वास पंत की विशेषताएं क्या हैं?
विजय विश्वास पंत एक अनुभवी आईएएस अधिकारी हैं, जो पहले प्रयागराज के कमिश्नर रह चुके हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 मिनट पहले
  2. 9 मिनट पहले
  3. 12 मिनट पहले
  4. 20 मिनट पहले
  5. 29 मिनट पहले
  6. 36 मिनट पहले
  7. 41 मिनट पहले
  8. 42 मिनट पहले