उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव: 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और 13 जिलों के एसपी में बदलाव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव: 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और 13 जिलों के एसपी में बदलाव

सारांश

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया है, जिसमें 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। जानिए किस जिले में किस नए पुलिस कप्तान की तैनाती हुई है।

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है।
13 जिलों के नए पुलिस कप्तानों की तैनाती हुई है।
लखनऊ और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
नए अधिकारियों की तैनाती से कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

लखनऊ, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की घोषणा की। इस परिवर्तन में 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदला गया है। इसके अलावा, कई अधिकारियों को पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस बड़े पैमाने पर फेरबदल में एक आईजी रैंक और 26 एसपी स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को महोबा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच और निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद स्थित नौवीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

बहराइच के एसपी रामनयन सिंह को नोएडा की 49वीं वाहिनी पीएसी भेजा गया है। आईजी प्रशिक्षण चंद्र प्रकाश को सुरक्षा शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह को एसडीआरएफ में तैनात किया गया है, जबकि महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में एसपी अपराध का पद सौंपा गया है।

रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ और चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है, जबकि मऊ के एसपी इलामारन जी. को एटा का एसपी नियुक्त किया गया है।

जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या में 6वीं वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक नियुक्त किया गया है। फिरोजाबाद के एसपी सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर, महराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीना को रामपुर और हमीरपुर की एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नोएडा की 49वीं वाहिनी में तैनात कमलेश बहादुर को मऊ का एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अलीगढ़ में तैनात लाखन सिंह यादव को अमरोहा, एटीएस के एसपी विनय कुमार सिंह को जालौन और नोएडा कमिश्नरेट के शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज का एसपी बनाया गया है।

वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल को चंदौली, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी, और अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को अलीगढ़ में एएसपी सिटी, अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का एसपी सिटी, और आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त महादिक अक्षय संजय को मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण नियुक्त किया गया है।

इस तबादला सूची में शाहजहांपुर, एटा, रामपुर, चंदौली, फिरोजाबाद और मऊ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है। खास बात यह है कि लखनऊ और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात कई अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही पीएसी और एसएसएफ की विभिन्न वाहिनियों में भी नए सेनानायकों की नियुक्ति की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है?
कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है।
कितने जिलों के एसपी बदले गए हैं?
13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।
क्या नए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं?
हाँ, कई अधिकारियों को पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले