10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वैष्णो देवी में भूस्खलन की उच्च स्तरीय जांच होगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वैष्णो देवी में भूस्खलन की उच्च स्तरीय जांच होगी?

सारांश

कटरा में श्री माता वैष्णो देवी के मार्ग पर भूस्खलन की घटना ने श्रद्धालुओं को चिंता में डाल दिया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जानिए इस जांच समिति में कौन-कौन शामिल है और आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।

मुख्य बातें

उपराज्यपाल ने भूस्खलन की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया।
तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
भविष्य के लिए मानक संचालन प्रक्रिया सुझाई जाएगी।
भूस्खलन के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है।

जम्मू, 29 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी के मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की घटना के मद्देनजर, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। इस घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

राजभवन, श्रीनगर के उपराज्यपाल सचिवालय ने एक पत्र जारी कर बताया कि इस घटना की जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। 26 अगस्त को रियासी जिले में इस मार्ग पर हुई दुखद घटना के कारणों की जांच के लिए जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।

इस समिति में जल शक्ति विभाग, जम्मू-कश्मीर सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, जम्मू के संभागीय आयुक्त और जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक शामिल हैं। यह समिति घटना के कारणों की गहन जांच करेगी और किसी भी चूक को उजागर करेगी।

कमेटी घटना के बाद की गई बचाव और राहत उपायों का भी मूल्यांकन करेगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपयुक्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और अन्य उपाय सुझाए जाएंगे। समिति अपनी रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष को सौंपेगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ही इस बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं।

वहीं, श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को सूचित किया है कि मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस कारण, तीर्थयात्रा अगले दो-तीन दिनों के लिए स्थगित रहेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रशासन को आपदा प्रबंधन में और सुधार की आवश्यकता है। यह जरूरी है कि सरकार उचित कदम उठाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए ठोस उपाय करे।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भूस्खलन की घटना कब हुई?
भूस्खलन की घटना 26 अगस्त को रियासी जिले में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुई।
कौन सी समिति भूस्खलन की जांच करेगी?
इसकी जांच के लिए जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
क्या तीर्थयात्रा अभी स्थगित है?
हाँ, भूस्खलन के कारण तीर्थयात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले