क्या वरुण धवन 'सनी संस्कारी' की तैयारी में जुटे हुए हैं, 'भांग पार्टी' में बॉडी क्यों फ्लॉन्ट की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वरुण धवन 'सनी संस्कारी' की तैयारी में जुटे हुए हैं, 'भांग पार्टी' में बॉडी क्यों फ्लॉन्ट की?

सारांश

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने हाल ही में 'भांग पार्टी' के बाद सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीरें साझा की हैं। क्या ये तस्वीरें फिल्म के गाने 'पानवाड़ी' के शूट से जुड़ी हैं?

मुख्य बातें

वरुण धवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
'भांग पार्टी' में वरुण ने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की।
गाना 'पानवाड़ी' खेसारी लाल यादव ने गाया है।
फिल्म के मेकर्स धर्मा प्रोडक्शन हैं।

मुंबई, 11 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता वरुण धवन वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर 'भांग पार्टी' के बाद अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में शर्टलेस नजर आ रहे हैं, और उनके शरीर पर रंग लगा हुआ है।

इन तस्वीरों में अभिनेता ने कई मजेदार पोज दिए। एक तस्वीर में उन्होंने अपने शरीर को फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिया। वरुण ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "भांग पीने के बाद पार्टी।"

पोस्ट के बाद वरुण के इंडस्ट्री के दोस्तों और सहकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, और कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

फिल्म के मेकर्स धर्मा प्रोडक्शन ने सबसे पहले कमेंट किया, "पार्टी बहुत मजेदार थी।" इसके बाद वरुण की सह-कलाकार जाह्नवी ने कमेंट किया, "ओह।" मनीष मल्होत्रा ने फायर इमोजी साझा किया।

एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, "होली वाइब्स।"

फैंस वरुण की तस्वीरों को देखकर कयास लगा रहे हैं कि ये तस्वीरें फिल्म के गाने 'पानवाड़ी' के शूट की हैं, जिसे मेकर्स ने बुधवार को रिलीज किया। गाने में भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने देसी तड़का लगाया है।

इसके लिरिक्स जयराज ने लिखे हैं, जबकि खेसारी लाल यादव के साथ मासूम शर्मा, देव नेगी, नikita गांधी, अकासा सिंह और प्रीतम ने आवाज दी है। संगीत एपीएस ने निर्देशित किया है।

गाने की कोरियोग्राफी पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने की है।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा अक्षय ओबेरॉय, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि फिल्म के प्रचार में भी सहायक होते हैं।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वरुण धवन किस फिल्म में काम कर रहे हैं?
वरुण धवन इन दिनों 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म में काम कर रहे हैं।
'भांग पार्टी' में क्या हुआ?
'भांग पार्टी' के बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीरें साझा कीं।
फिल्म का गाना 'पानवाड़ी' किसने गाया है?
गाना 'पानवाड़ी' भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने गाया है।
फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
फिल्म के मेकर्स कौन हैं?
फिल्म के मेकर्स धर्मा प्रोडक्शन हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले