वरुण और मृणाल की जोड़ी की पहली झलक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज की तारीख तय!

Click to start listening
वरुण और मृणाल की जोड़ी की पहली झलक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज की तारीख तय!

सारांश

वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की पहली झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।

Key Takeaways

  • फिल्म का शीर्षक: ‘है जवानी तो इश्क होना है’
  • मुख्य कलाकार: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े
  • निर्देशक: डेविड धवन
  • रिलीज की तारीख: 12 जून
  • कहानी का मुख्य विषय: जवानी, प्यार और मनोरंजन

मुंबई, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। वरुण धवन और मृणाल ठाकुर अपनी नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की पहली झलक को लेकर चर्चा में हैं। पूजा हेगड़े के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने के एक दिन बाद, मेकर्स ने वरुण और मृणाल की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत लग रही है।

इसके अलावा, दोनों सितारों ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर को गले लगाते हुए और रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत भा रही है। वरुण और मृणाल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “लेकिन जवानी में इश्क बार-बार होता है।”

फैंस इस जोड़ी की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “मृणाल और वरुण को देखने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।” वहीं, दूसरे ने कहा, “इनकी केमेस्ट्री तो कमाल की है।” तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “इस नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

फिल्म की कहानी जवानी, प्यार और उसकी मस्ती पर केंद्रित है, जिसमें मनोरंजन और रोमांस का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। यह फिल्म हंसी-मजाक और रोमांस से भरपूर होगी।

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक डेविड धवन कर रहे हैं। इसमें वरुण धवन के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, इस फिल्म में वरुण, मृणाल और पूजा के अलावा मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे।

यह फिल्म वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन के बीच चौथा सहयोग है। इससे पहले, दोनों ने ‘मैं तेरा हीरो’ (2014), ‘जुड़वा 2’ (2017) और ‘कुली नंबर 1’ (2020) में साथ काम किया था। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Point of View

जो पहले भी कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म युवा दर्शकों के बीच रोमांस और मनोरंजन का एक बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत करेगी।
NationPress
08/04/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं।
फिल्म में कौन-कौन से अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर जैसे कलाकार शामिल हैं।
फिल्म की कहानी किस बारे में है?
फिल्म की कहानी जवानी, प्यार और मस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है।
क्या इस फिल्म में रोमांस है?
हाँ, यह फिल्म हंसी-मजाक और रोमांस से भरपूर है।
Nation Press