14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिला क्रिकेटरों की बढ़ती ताकत: ऑस्ट्रेलिया में टी20 में पुरुष खिलाड़ियों की संख्या कम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिला क्रिकेटरों की बढ़ती ताकत: ऑस्ट्रेलिया में टी20 में पुरुष खिलाड़ियों की संख्या कम

सारांश

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने टी20 में अपनी छाप छोड़ी है, जहां एशले गार्डनर ने 100वां मैच खेला। जानें कैसे महिलाओं ने पुरुषों पर बढ़त बनाई है।

मुख्य बातें

एशले गार्डनर ने 100वां टी20 मैच खेला।
महिलाएं ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष-10 टी20 खिलाड़ियों में 6 स्थानों पर हैं।
एलिस पेरी ने सबसे अधिक 172 टी20 मैच खेले।
बेथ मूनी ने महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा 3,517 रन बनाए हैं।
डेविड वॉर्नर ने पुरुष क्रिकेट में 3,277 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया।

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को किंग्सटाउन में एक टी20 मैच का आयोजन हुआ। यह मैच अनुभवी एशले गार्डनर के करियर का 100वां मैच था।

गार्डनर ऑस्ट्रेलिया (पुरुष और महिला) की ओर से 100 या उससे अधिक टी20 खेलने वाली 11वीं खिलाड़ी बन गई हैं। हालाँकि, उनके लिए यह 100वां टी20 एक यादगार बल्लेबाजी प्रदर्शन नहीं रहा। गार्डनर 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गईं।

ऑस्ट्रेलिया (पुरुष और महिला) के लिए सर्वाधिक टी20 खेलने वालों में महिलाओं का वर्चस्व है। शीर्ष-10 में 6 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे अधिक टी20 खेलने में शीर्ष तीन स्थानों पर महिला क्रिकेटरों का दबदबा है। एलिस पेरी ने 172 मैचों के साथ पहले स्थान पर, हाल ही में संन्यास लेने वाली एलिसा हिली 162 मैचों के साथ दूसरे और मेग लेनिंग 132 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ग्लेन मैक्सवेल चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 130 मैच खेले हैं। मेगन स्कट 124 मैचों के साथ पांचवें, बेथ मूनी 116 मैचों के साथ छठे, एडम जांपा 115 मैचों के साथ सातवें, डेविड वॉर्नर 110 मैचों के साथ आठवें, जेस जोनासन 105 मैचों के साथ नौवें, आरोन फिंच 103 मैचों के साथ 10वें और एशले गार्डनर 100 मैचों के साथ 11वें स्थान पर हैं।

गार्डनर ने 100 मैचों में 1,483 रन बनाए हैं और 81 विकेट लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक टी20 रन बनाने का रिकार्ड बेथ मूनी के नाम है। मूनी ने 110 मैचों में 110 पारियों में 2 शतक और 28 अर्धशतक लगाते हुए 3,517 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पुरुष क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। 2009 से 2024 के बीच, वॉर्नर ने 110 मैचों में 10 पारियों में 1 शतक और 28 अर्धशतक की मदद से 3,277 रन बनाए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल खेल में बल्कि आंकड़ों में भी पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले आगे बढ़ रही हैं। एशले गार्डनर के 100वें मैच ने इस बदलाव को और स्पष्ट किया है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशले गार्डनर का 100वां मैच कब हुआ?
एशले गार्डनर का 100वां मैच 20 मार्च को हुआ।
ऑस्ट्रेलिया में टी20 में सबसे ज्यादा मैच किसने खेले हैं?
ऑस्ट्रेलिया में टी20 में सबसे ज्यादा मैच एलिस पेरी ने खेले हैं।
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बेथ मूनी ने बनाए हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसके पास है?
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के पास है।
ऑस्ट्रेलिया में पुरुष और महिला क्रिकेट में कौन आगे है?
ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में खिलाड़ी पुरुषों की तुलना में अधिक टी20 मैच खेल चुकी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले