टी20 सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे मैच में 17 रन से हराया, अलाना बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे मैच में 17 रन से हराया, अलाना बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

सारांश

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 17 रन से जीत के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की। अलाना किंग को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। जानें इस मैच की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया।
मैच में अलाना किंग बने प्लेयर ऑफ द मैच .
ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए।
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बनाए।
सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है।

किंग्सटन, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रविवार को अर्नोस वेले स्टेडियम में हुए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से पराजित किया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इस पारी में एलिस पेरी ने 28 गेंदों में 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए। इसके अलावा, जॉर्जिया वॉल ने 23 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। फोएबे लिचफील्ड ने 29 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 35 रन बनाए, और बेथ मूनी ने 17 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के लिए डिएंड्रा डॉटिन, जाहजारा क्लेक्सटन, हेली मैथ्यूज, करिश्मा रामहरक और एफी फ्लेचर ने 1-1 विकेट हासिल किए।

165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। टीम ने 13 रन पर ही कियाना जोसेफ के रूप में पहला विकेट खो दिया। जोसेफ ने 11 रन बनाए। कप्तान मैथ्यूज और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं स्टेफनी टेलर ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज मैच जीत सकती है, लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, वेस्टइंडीज को लगातार झटके लगे और उनकी रन गति धीमी पड़ गई। अंततः वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बनाए और 17 रन से हार गई।

मैथ्यूज ने 41 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। टेलर ने 22 रन बनाए। डिएंड्रा डॉटिन ने 28 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए अलाना किंग ने 2 और जॉर्जिया वॉरहम ने 1 विकेट लिया। अलाना किंग को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। वेस्टइंडीज को अब अगले मैच में अपने खेल को सुधारने की आवश्यकता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को कितने रन से हराया?
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया।
मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन बनीं?
इस मैच में अलाना किंग को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
ऑस्ट्रेलिया ने कितने रन बनाए?
ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए।
वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा स्कोर कौन था?
वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान मैथ्यूज ने 56 रन बनाए।
इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति क्या है?
ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले