11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 सीरीज में 1-0 की लीड बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 सीरीज में 1-0 की लीड बनाई?

सारांश

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार जीत हासिल की, जिससे उन्होंने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मैच रोचक मोड़ और उत्कृष्ट पारी के लिए याद किया जाएगा। जानिए इस मुकाबले के महत्वपूर्ण क्षण और खिलाड़ियों की विशेषताएँ।

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 1-0 की लीड के साथ हराया।
कैमरून ग्रीन की आक्रामक पारी ने मैच का रुख पलटा।
मिचेल ओवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में शाई होप और रोस्टन चेज का योगदान महत्वपूर्ण था।
सीरीज का अगला मैच 23 जुलाई को होगा।

नई दिल्ली, 21 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को जमैका में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में तीन विकेट से हराया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की लीड बना ली है।

सोमवार को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने आठ विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम ने 32 के स्कोर पर ब्रैंडन किंग का विकेट खो दिया। इसके बाद कप्तान शाई होप ने रोस्टन चेज के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की।

रोस्टन चेज ने 32 गेंदों में दो छक्कों और नौ चौकों की मदद से 60 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 39 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 55 रन जोड़े। इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 38 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से बेन ड्वारशुइस ने चार विकेट लेकर सबसे अधिक सफलता प्राप्त की।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 18.5 ओवरों में जीत हासिल की। टीम ने 78 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कैमरून ग्रीन ने मिचेल ओवन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की और टीम को जीत की ओर बढ़ाया।

कैमरून ग्रीन ने 26 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी में पांच छक्के और दो चौके शामिल थे। वहीं, मिचेल ओवन ने 27 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 50 रन बनाए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का सम्मान मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच को सात गेंदें शेष रहते जीत लिया।

मेजबान टीम की ओर से जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अकील हुसैन ने एक विकेट प्राप्त किया।

इस श्रृंखला का अगला मैच जमैका में 23 जुलाई को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले तीन टेस्ट मुकाबलों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप कर चुकी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि ऑस्ट्रेलिया ने फिर से अपनी क्रिकेट क्षमता का प्रदर्शन किया है और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत ने उनकी स्थिति को मजबूत किया है। हमें यह देखना होगा कि आगामी मैचों में क्या होता है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पहला टी20 मैच कब खेला गया?
पहला टी20 मैच 21 जुलाई को जमैका में खेला गया।
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को कितने विकेट से हराया?
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया।
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
मिचेल ओवन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
सीरीज का अगला मैच कब है?
सीरीज का अगला मैच 23 जुलाई को जमैका में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितने रन बनाए?
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले