28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 श्रृंखला: बेथ मूनी की शानदार पारी, ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 43 रन से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 श्रृंखला: बेथ मूनी की शानदार पारी, ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 43 रन से हराया

सारांश

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला की शुरुआत जीत के साथ की। बेथ मूनी की शानदार पारी ने ऑस्ट्रेलिया को 43 रन से जीत दिलाई। जानिए मैच की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

बेथ मूनी ने 79 रन की शानदार पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने 164 रन का स्कोर बनाया।
वेस्टइंडीज ने 121 रन बनाकर मैच गंवाया।
डिएंड्रा डॉटिन ने 3 विकेट लिए।
सीरीज का अगला मैच रविवार को होगा।

किंग्सटाउन, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला की शुरुआत एक शानदार जीत के साथ की है। शुक्रवार को अर्नोस वेले स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में बेथ मूनी की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल 8 और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली फोएबे लिचफिल्ड 6 रन बनाकर आउट हो गईं। दोनों के विकेट 34 रन पर गिरे। इसके बाद बेथ मूनी और एल्सी पेरी ने चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला और 16.3 ओवर में स्कोर 133 तक पहुंचाया।

पेरी 32 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुईं।

बेथ मूनी ने 55 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 79 रन की पारी खेली। मूनी चौथे विकेट के रूप में 143 के स्कोर पर आउट हुईं। मूनी और पेरी के अतिरिक्त निचले क्रम के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट

वेस्टइंडीज की तरफ से डिएंड्रा डॉटिन ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट और शिनले हेनरी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। जाहजारा क्लेक्सटन को 1 विकेट मिला।

165 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन बनाकर 43 रन से मैच हार गई। वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक 45 रन कियाना जोसेफ ने बनाए। इसके अतिरिक्त, स्टेफनी टेलर ने 28 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से अलाना किंग ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3, जॉर्जिया वेयरहेम ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 और किम गार्थ ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।

बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां बेथ मूनी और एल्सी पेरी ने मिलकर टीम को मजबूती प्रदान की। वेस्टइंडीज को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में कितने रन से जीत हासिल की?
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराया।
बेथ मूनी ने कितने रन बनाए?
बेथ मूनी ने 79 रन की पारी खेली।
सीरीज का अगला मैच कब होगा?
सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक रन किसने बनाए?
कियाना जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए 45 रन बनाए।
प्लेयर ऑफ द मैच कौन बने?
बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले