29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की जीत, बेथ मूनी की शानदार पारी से वेस्टइंडीज को हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की जीत, बेथ मूनी की शानदार पारी से वेस्टइंडीज को हराया

सारांश

सेंट किट्स में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराया। बेथ मूनी की शानदार पारी ने ऑस्ट्रेलिया को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। जानें इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराया।
बेथ मूनी ने 65 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई।

सेंट किट्स, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने वार्नर पार्क में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 90 रनों से पराजित किया। ऑस्ट्रेलिया द्वारा निर्धारित 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 179 रन बनाकर पूरी तरह से ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। कियाना जोसेफ और कप्तान हेली मैथ्यूज ने पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 57 रन जोड़े। जोसेफ 27 रन बनाकर एश्ले गार्डनर का शिकार बनीं। स्टेफनी टेलर ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह 18 रन बनाकर जॉर्जिया वेयरहम की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटीं। डिएंड्रा डॉटिन अपना खाता भी नहीं खोल सकीं और वेयरहम की गेंद पर लिचफील्ड को कैच देकर आउट हुईं।

कप्तान हेली मैथ्यूज 73 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुईं। चिनेल हेनरी ने भी कुछ खास नहीं किया और 19 रन बनाकर लौट गईं। इसके बाद वेस्टइंडीज ने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 179 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में एश्ले गार्डनर ने 10 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए। वहीं, जॉर्जिया वेयरहम ने सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट निकाले। ताहिला मैक्ग्रा ने 2 और अलाना किंग ने 1 विकेट चटकाया।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 269 रन बनाए। बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की दमदार पारी खेली। फोएबे लिचफील्ड ने 46 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में 3 विकेट लेने वालीं वेयरहम ने अंत में 37 गेंदों पर 39 रन की महत्वपूर्ण पारी भी खेली, जबकि निकोला केरी ने 25 गेंदों में नाबाद 30 और अलाना किंग ने 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान हेली मैथ्यूज ने 40 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि एफी फ्लेचर ने 2 विकेट निकाले। दूसरे वनडे में मिली जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 103 रनों से हराया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की अगली चुनौती क्या है?
ऑस्ट्रेलिया की अगली चुनौती वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे होगा, जहाँ वे सीरीज को 3-0 से जीतने की कोशिश करेंगी।
बेथ मूनी की पारी का महत्व क्या था?
बेथ मूनी की पारी ने टीम को एक मजबूत स्कोर बनाने में मदद की, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर नियंत्रण रखा।
वेस्टइंडीज टीम को जीत के लिए क्या करना होगा?
वेस्टइंडीज को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा और गेंदबाजी में अधिक सटीकता के साथ खेलना होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले