12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में रोमांचक जीत हासिल की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में रोमांचक जीत हासिल की?

सारांश

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में रोमांचक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ, कीवी टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त प्राप्त की है। जानिए इस मैच के महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 रन से हराया।
सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई।
डेवोन कॉन्वे ने मैच में 56 रन बनाए।
मैथ्यू फोर्ड ने 2 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज की टीम 168 रन पर सिमट गई।

नई दिल्ली, 9 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ नेल्सन में आयोजित तीसरे टी20 मैच में 9 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टिम रॉबिनसन और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में 47 रन की साझेदारी की।

रॉबिनसन ने 21 गेंदों में 2 चौकों के साथ 23 रन बनाए। इसके बाद, कॉन्वे ने रचिन रवींद्र के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की, जिससे टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

रचिन ने 15 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कॉन्वे ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन बनाकर टीम का स्कोर बढ़ाया। इसके अलावा, डेरिल मिचेल ने 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर ने 1-1 विकेट निकाला।

विपक्षी टीम ने 19.5 ओवरों में 168 रन पर सिमट गई, जिसमें शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज आमिर जंगू ने केवल 5 रन बनाए। इसके बाद कप्तान शाई होप (1) भी जल्दी आउट हो गए। टीम 15 रन तक 2 विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से एकीम ऑगस्टे ने एलिक अथानाजे के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की। अथानाजे ने 23 गेंदों में 31 रन बनाए।

शेपर्ड ने शमर स्प्रिंगर के साथ 9वें विकेट के लिए 39 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की। शेपर्ड ने 34 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्प्रिंगर ने 39 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि काइल जेमीसन, मिचेल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर ने 1-1 विकेट निकाला।

वेस्टइंडीज ने ऑकलैंड में पहले टी20 मैच को 7 रन से जीता था। इसके बाद, न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मैच में 3 रन से जीतकर वेस्टइंडीज को कड़ा जवाब दिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन वेस्टइंडीज की टीम भी वापसी करने की क्षमता रखती है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और आगे के मैचों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच कब हुआ?
यह मैच 9 नवंबर को नेल्सन में हुआ।
न्यूजीलैंड ने इस मैच में कितने रन बनाए?
न्यूजीलैंड ने 177 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की टीम ने कितने रन बनाए?
वेस्टइंडीज की टीम 168 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
डेवोन कॉन्वे ने 56 रन बनाए।
सीरीज में न्यूजीलैंड की वर्तमान स्थिति क्या है?
न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले