क्या न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को रोमांचक हार दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को रोमांचक हार दी?

सारांश

ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को एक रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से हराया। इस जीत के साथ, न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अब अगले मैच का इंतजार है।

मुख्य बातें

न्यूजीलैंड ने 207 रन बनाए।
मार्क चैपमैन का प्रदर्शन शानदार रहा।
वेस्टइंडीज ने 204 रन बनाकर निकटता दिखाई।
तीसरा टी20 मैच 9 नवंबर को होगा।
सीरीज में बराबरी हो गई है।

नई दिल्ली, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच को 3 रन के बेहद करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 207 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। रॉबिन्सन ने 25 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि कॉन्वे ने 16 रन पर आउट हो गए।

इसके बाद, मार्क चैपमैन ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 18 गेंदों में 57 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। चैपमैन ने 28 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 78 रन बनाए, जबकि मिचेल ने 14 गेंदों में नाबाद 28 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम के लिए रोस्टन चेज ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए, वहीं मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया।

वेस्टइंडीज ने जवाब में 8 विकेट खोकर 204 रन बनाए। इस टीम के लिए एलिक एथनाज ने 33 रन और रॉवमैन पॉवेल ने 16 गेंदों में 45 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने भी 34 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जैकब डफी और काइल जेमीसन ने 1-1 विकेट लिया।

न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मैच में 7 रन से हार का सामना किया था। दूसरे मैच में जीत के साथ उन्होंने सीरीज में बराबरी की है। तीसरा मुकाबला नेल्सन में 9 नवंबर को खेला जाएगा।

टी20 सीरीज के बाद दोनों देश तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे, और इसके बाद टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने कितने रन से जीत हासिल की?
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 3 रन से हराया।
न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन कौन बनाता है?
मार्क चैपमैन ने 78 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की टीम ने कितने रन बनाए?
वेस्टइंडीज ने 204 रन बनाए।
सीरीज का अगला मैच कब होगा?
सीरीज का अगला मैच 9 नवंबर को नेल्सन में होगा।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कितने विकेट लिए?
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कुल 8 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस