27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत लिया?

सारांश

न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। जानें, किस खिलाड़ी ने मचाई धूम और कौन रहा सबसे सफल गेंदबाज! इस मैच ने खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया है।

मुख्य बातें

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया।
मैट हेनरी ने 3 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज की टीम 161 पर सिमट गई।
मार्क चैपमेन ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए।
सीरीज का परिणाम 3-0 रहा।

हैमिल्टन, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। कप्तान शाई होप का यह निर्णय पूरी तरह से गलत साबित हुआ। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 36.2 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा, जॉन कैंपबेल ने 26, खेरी पियरे ने 22, सर्फेन रदरफोर्ड ने 19 और शाई होप ने 16 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने 9.2 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। हेनरी की घातक गेंदबाजी के कारण ही वेस्टइंडीज 161 रन पर सिमट गई। जैकब डफी और कप्तान सेंटनर ने 2-2 विकेट लिए। काइल जैमिसन और जाकारी फॉल्क्स ने 1-1 विकेट लिया।

162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। कीवी टीम ने 32 के स्कोर पर शीर्ष तीन बल्लेबाजों को खो दिया था। विकेटकीपर टॉम लैथम भी मात्र 10 रन बनाकर 70 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। लेकिन इसके बाद मार्क चैपमेन और माइकल ब्रेसवेल ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर टीम के लिए जीत का दरवाजा खोल दिया। चैपमेन 63 गेंद2 छक्के और 8 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ब्रेसवेल 31 गेंद40 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ फॉल्क्स 2 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंटनर 9 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में 6 विकेट162 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।

वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड और जाइडन सिल्स ने 2-2 जबकि शमार स्प्रिंगर और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए।

मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि काइल जैमिसन 7 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शाता है कि उन्हें सुधार की आवश्यकता है। न्यूजीलैंड ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन दिखाया, जो उन्हें और मजबूत बनाता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

न्यूजीलैंड ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया।
मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वेस्टइंडीज ने कितने रन बनाए?
वेस्टइंडीज की टीम ने 161 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने कितने ओवर में मैच जीता?
न्यूजीलैंड ने 30.3 ओवर में मैच जीता।
कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
मार्क चैपमेन ने 64 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले