12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एविन लुईस शतक बना पाते? वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 में आयरलैंड को 62 रन से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एविन लुईस शतक बना पाते? वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 में आयरलैंड को 62 रन से हराया

सारांश

वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 मैच में आयरलैंड को 62 रन से हराया, पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 256 रन बनाए। आयरलैंड 194 रन बनाकर हार गई। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली। जानिए इस मैच के प्रमुख क्षण।

मुख्य बातें

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए।
आयरलैंड ने 194 रन बनाकर मैच गंवाया।
एविन लुईस ने 91 रन की शानदार पारी खेली।
आयरलैंड को पहले झटके के बाद कभी उबरने का मौका नहीं मिला।
वेस्टइंडीज ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई।

नई दिल्ली, 16 जून (राष्ट्र प्रेस)। वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में रविवार को 62 रन से पराजित कर दिया। नॉर्थ आयरलैंड के ब्रिडी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में, वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 256 रन बनाए। आयरलैंड की टीम सात विकेट के नुकसान पर 194 रन ही बना सकी और 62 रन से हार गई। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली।

257 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका 13 के स्कोर पर कप्तान पॉल स्टर्लिंग के रूप में लगा। इस झटके से टीम कभी नहीं उबर पाई और 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर हार गई। आयरलैंड के लिए रॉस अडेयर ने 48, हैरी टैक्टर ने 38 और मार्क अडेयर ने 31 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन ने चार ओवर में 27 रनतीन, जबकि जेसन होल्डर ने चार ओवर में 49 रनदो विकेट लिए। रोमारियो शेफर्ड और रॉस्टन चेज को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले, आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। वेस्टइंडीज ने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एविन लुईस ने 44 गेंदों पर आठ छक्के और सात चौके लगाकर 91 रन बनाये, जबकि कप्तान शे होप ने 27 गेंदों पर चार छक्के और चार चौके लगाकर 51 रन बनाये। केसी कार्टी ने 22 गेंदों पर चार छक्के और चार चौके लगाकर नाबाद 49 रन बनाए। यह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में वेस्टइंडीज का दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। उनका सर्वोच्च स्कोर 26 मार्च 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ (पांच विकेट पर 258) रन बनाकर बना था।

आयरलैंड के लिए मैथ्यू हम्फ्रेज ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। यदि यह गेंदबाज थोड़ा महंगा होता तो वेस्टइंडीज अपना सर्वोच्च टी20 स्कोर बना सकती थी। एविन लुईस को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

आयरलैंड को अपने प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता है। यह जीत वेस्टइंडीज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें श्रृंखला में बढ़त दिलाती है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वेस्टइंडीज ने कितने रन से आयरलैंड को हराया?
वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 62 रन से हराया।
आयरलैंड का सर्वोत्तम स्कोर क्या था?
आयरलैंड का सर्वोत्तम स्कोर 194 रन था।
एविन लुईस ने कितने रन बनाए?
एविन लुईस ने 91 रन बनाए।
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
इस मैच में एविन लुईस को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
वेस्टइंडीज का सर्वोच्च टी20 स्कोर क्या है?
वेस्टइंडीज का सर्वोच्च टी20 स्कोर 258 रन है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 3 सप्ताह पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले