1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या योग को जीवन का हिस्सा बनाने से बीमारियां दूर हो सकती हैं? : सीएम नायब सिंह सैनी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या योग को जीवन का हिस्सा बनाने से बीमारियां दूर हो सकती हैं? : सीएम नायब सिंह सैनी

सारांश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'रन फॉर योगा' मैराथन में योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है। उनका मानना है कि योग से बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस पहल के महत्व के बारे में।

मुख्य बातें

योग को जीवन में शामिल करने से बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने योग के महत्व पर जोर दिया है।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
योग कार्यक्रमों में सभी नागरिकों को शामिल किया जाएगा।
कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के सवालों का सीएम ने जवाब दिया।

कुरुक्षेत्र, 15 जून (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को 'रन फॉर योगा' मैराथन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में योग को अपनाने की आवश्यकता है।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और इसके ठीक 25 दिन पहले 27 मई को हरियाणा के विभिन्न विभागों ने विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर हर नागरिक को शामिल करते हुए लगातार योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने शुरू कर दिए हैं। 21 जून को पूरा हरियाणा योग दिवस को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाएगा। क्योंकि जब हम सभी योग से जुड़ते हैं, तो यह कई बीमारियों को दूर भगाने में मदद करता है। जब हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं तो बीमारियां दूर होने लगती हैं।

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में कुरुक्षेत्र की अंजू शर्मा की मौत पर सीएम सैनी ने कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की त्रासदियां हम कभी नहीं जानते कि वे कब घटित हो जाएं। यह सब ईश्वर की योजना का हिस्सा है, परमपिता की लीला है। हमें बहुत दुख है कि हमारे अपने राम सरन माजरा की एक बेटी भी इस दुर्घटना में खो गई। हम परमपिता से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

हरियाणा की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिए जा रहे हैं। कोई भी अपराधी बक्शा नहीं जाएगा। वो सलाखों के पीछे जाएंगे। कांग्रेस के समय में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी हरियाणा के लोग जानते हैं।

लुधियाना वेस्ट उप-चुनाव को लेकर सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से त्रस्त हो चुकी है। यहां होने वाले उपचुनाव में जनता कमल का बटन दबाएगी और जीत भाजपा के उम्मीदवार की होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

योग से क्या बीमारियां दूर हो सकती हैं?
योग नियमित रूप से करने से तनाव, उच्च रक्तचाप और अन्य कई बीमारियों से राहत मिल सकती है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 2 सप्ताह पहले
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: हरियाणा विधानसभा में सीएम नायब सिंह सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले — योग भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक सम्मान
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले