30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या योग दिवस पर योगी सरकार की पहल से नई चेतना का संचार होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या योग दिवस पर योगी सरकार की पहल से नई चेतना का संचार होगा?

सारांश

योगी सरकार ने ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए 'योग अनप्लग्ड' और 'हरित योग' जैसी पहलें शुरू की हैं। यह अभियान न केवल युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा को भी प्रोत्साहित कर रहा है। आइए, जानते हैं इस मुहिम के बारे में और क्या विशेषताएं हैं।

मुख्य बातें

योगी सरकार की पहलें युवाओं को जोड़ने में सहायक हैं।
'योग अनप्लग्ड' सोशल मीडिया पर युवाओं को प्रेरित करता है।
'हरित योग' पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाता है।
राज्य सरकार ने स्थानीय निकायों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।
योग सप्ताह से नई पीढ़ी में अनुशासन और स्वास्थ्य की भावना विकसित होगी।

लखनऊ, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को महज एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे सप्ताह चलने वाले सामाजिक और प्राकृतिक चेतना के उत्सव के रूप में मना रही है। इस मुहिम में युवाओं की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को दो मुख्य स्तंभ बनाया गया है। सरकार की दो नवाचारी पहलें 'योग अनप्लग्ड' और 'हरित योग' इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

प्रदेश सरकार की 'योग अनप्लग्ड' पहल विशेष रूप से युवा वर्ग को योग के प्रति आकर्षित और सक्रिय करने के लिए तैयार की गई है। इसे पूरी तरह से सोशल मीडिया और प्रतिस्पर्धा पर आधारित मॉडल में ढाला गया है, जिससे छात्रों में उत्साह बना रहे और वे डिजिटल माध्यमों पर भी योग को प्रेरणा स्वरूप अपनाएं।

राजकीय आयुष महाविद्यालयों, व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में यह गतिविधियां चल रही हैं, जिससे प्रदेश के लाखों छात्र इस मुहिम से जुड़ सकें।

इस पहल के अंतर्गत हो रहे प्रमुख आयोजन :-

भाषण प्रतियोगिता : योग के लाभ और मानसिक संतुलन पर आधारित स्पर्धाएं।

योग क्रिया प्रदर्शन : छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न योगासनों और ध्यान क्रियाओं का लाइव प्रदर्शन

रंगोली, वाद-विवाद और पोस्टर प्रतियोगिताएं : जहां युवा अपनी सृजनात्मकता के जरिए योग की महत्ता को रेखांकित करेंगे।

पुरस्कार वितरण : विजेताओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनकी भागीदारी को मान्यता मिल सके।

प्रचार-प्रसार : सभी आयोजनों के फोटो, वीडियो और नतीजे #योग अनप्लग्ड जैसे हैशटैग के माध्यम से सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रचारित होंगे।

‘हरित योग’: प्रकृति के साथ योग का सामंजस्य

'हरित योग' अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पर्यावरणीय दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण है, जिसमें योगाभ्यास को प्रकृति प्रेम से जोड़ा गया है। यह अभियान जन-जन को यह संदेश देता है कि प्रकृति के संरक्षण और आत्मसंयम का संगम ही सच्चा योग है।

मुख्य गतिविधियां :

1. प्राकृतिक स्थलों पर योग सत्र : प्रदेश के प्रमुख नदी किनारे, झीलों, पार्कों और अमृत सरोवरों में खुले आसमान के नीचे सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन।

2. वृक्षारोपण अभियान : हर योग सत्र के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है।

3. साफ-सफाई कार्यक्रम : योग से पहले और बाद में स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों द्वारा उन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान।

4. स्थानीय सहभागिता : पंचायतों, नगर निकायों, स्कूली छात्रों, एनएसएस/एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी।

योग सप्ताह के इन आयोजनों से प्रदेश की नई पीढ़ी में अनुशासन, स्वास्थ्य और प्रकृति-प्रेम की भावना को नया बल मिलेगा। इसके अलावा, इन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय निकायों, शैक्षिक संस्थानों और सरकारी महकमे योग के माध्यम से सामाजिक चेतना की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएंगे।

राज्य सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में कम से कम दो-तीन स्थलों को 'हरित योग स्थल' के रूप में विकसित करें, जहां योग, हरियाली और सामुदायिक भागीदारी एक साथ दिखे।

संपादकीय दृष्टिकोण

योगी सरकार की पहलें न केवल युवाओं को सक्रिय करने का कार्य कर रही हैं, बल्कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को भी बढ़ावा दे रही हैं। यह पहलें निश्चित रूप से सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
RashtraPress
30 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अभियान का उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
'योग अनप्लग्ड' क्या है?
'योग अनप्लग्ड' एक पहल है जो युवाओं को योग के प्रति आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से कार्य करती है।
'हरित योग' का क्या महत्व है?
'हरित योग' अभियान में योगाभ्यास को प्रकृति प्रेम से जोड़ा गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलता है।
इस मुहिम में कौन-कौन सी गतिविधियां शामिल हैं?
इस मुहिम में भाषण प्रतियोगिताएं, योग प्रदर्शन, वृक्षारोपण अभियान और स्वच्छता कार्यक्रम शामिल हैं।
राज्य सरकार ने इस पहल को कैसे समर्थन दिया है?
राज्य सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 'हरित योग स्थल' विकसित करें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 1 सप्ताह पहले
  5. 1 सप्ताह पहले
  6. 2 सप्ताह पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले