युवराज सिंह ने ऋषभ पंत की मानसिक मजबूती पर ध्यान केंद्रित किया: इरफान पठान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
युवराज सिंह ने ऋषभ पंत की मानसिक मजबूती पर ध्यान केंद्रित किया: इरफान पठान

सारांश

ऋषभ पंत ने युवराज सिंह के साथ समय बिताकर मानसिक मजबूती पर ध्यान दिया। इरफान पठान के अनुसार, इस दौरान तकनीकी पहलुओं से ज्यादा मानसिक पहलुओं पर जोर दिया गया। क्या पंत इस आईपीएल में अपनी क्षमता साबित कर पाएंगे?

मुख्य बातें

युवराज सिंह ने ऋषभ पंत के मानसिक पहलुओं पर काम किया।
पंत को पावरप्ले में बल्लेबाजी करने का अवसर दिया जाना चाहिए।
आईपीएल 2026 पंत के करियर के लिए महत्वपूर्ण है।
इरफान पठान ने पंत की फिटनेस पर भी चर्चा की।
पंत का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा।

नई दिल्ली, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के प्रसिद्ध ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अपने खेल की कमियों को सुधारने पर ध्यान दिया। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बताया कि पंत के साथ काम करते समय युवराज का मुख्य ध्यान उनकी मानसिक मजबूती पर था।

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "ऋषभ पंत के साथ काम करते समय युवराज का मुख्य जोर उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर नहीं, बल्कि लंबी और गहन चर्चाओं के माध्यम से उनकी मानसिक मजबूती बढ़ाने पर था। इसके साथ ही, युवराज ने यह भी बताया कि पंत जैसे विकेटकीपर-बल्लेबाज को नंबर 3 पर ही खिलाना चाहिए, ताकि पावरप्ले के दौरान वह अपनी बल्लेबाजी का अधिकतम प्रभाव डाल सकें।"

उन्होंने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण है कि ऋषभ पंत को पावरप्ले के दौरान बैटिंग करने का अवसर मिले। निकोलस पूरन ने उनके लिए नंबर 3 पर बैटिंग की है, लेकिन पंत की बैटिंग की जगह नंबर 3 पर सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि उन्हें पावरप्ले में बैटिंग करने का मौका मिले। इसलिए, मेरा मानना है कि उनकी जगह पक्की कर देनी चाहिए। युवराज सिंह के साथ काम करने के बाद, मैंने युवी से बात की, और युवी ने मुझे बताया कि तकनीकी पहलुओं से ज्यादा ऋषभ के मानसिक पहलू पर ध्यान दिया गया। 3-4 घंटे का सेशन सिर्फ बातचीत के लिए था।"

पठान ने कहा, "ऋषभ पंत पर इस सीजन में बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। हमें देखना होगा कि इस टीम को क्वालिफाई करवाने के लिए वह क्या करते हैं। अब तक मैंने उन्हें जितना देखा है, वह ज्यादा फिट और केंद्रित नजर आ रहे हैं। उन्होंने युवराज सिंह के साथ 4-5 दिन बिताए हैं। अब हमें देखना होगा कि वह उन सीखी हुई बातों को मैदान पर कैसे लागू करते हैं। पिछले साल वह हमेशा दबाव में लगते थे। ऐसा लगता था कि वह क्रिकेट का मजा नहीं ले रहे हैं। उन्हें क्रिकेट का मजा लेना चाहिए।"

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने 27 करोड़ की भारी भरकम कीमत में खरीदा, जिससे वह लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बन गए। हालाँकि, पंत का प्रदर्शन बतौर कप्तान और बल्लेबाज फीका रहा था। आईपीएल 2025 में पंत ने 14 मैचों में 269 रन बनाए, जिसमें एक 118-रन की पारी शामिल है।

आईपीएल 2026 ऋषभ पंत के आईपीएल करियर और अंतरराष्ट्रीय करियर दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। यदि पंत इस सीजन बतौर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वह भारतीय टीम में सीमित ओवरों के फॉर्मेट में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं और अगले सीजन आईपीएल में भी अपनी जगह बनाए रख सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवराज सिंह ने ऋषभ पंत के साथ किस पहलू पर काम किया?
युवराज सिंह ने ऋषभ पंत के साथ उनकी मानसिक मजबूती पर ध्यान केंद्रित किया।
ऋषभ पंत को किस क्रम पर बल्लेबाजी करने की सलाह दी गई?
ऋषभ पंत को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने की सलाह दी गई है।
आईपीएल 2026 ऋषभ पंत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
आईपीएल 2026 ऋषभ पंत के करियर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उन्हें अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा।
इरफान पठान ने ऋषभ पंत के बारे में क्या कहा?
इरफान पठान ने कहा कि पंत को पावरप्ले में बल्लेबाजी करने का मौका मिलना चाहिए।
ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन कैसा रहा?
ऋषभ पंत का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में फीका रहा, उन्होंने 14 मैचों में केवल 269 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले