27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अदाणी समूह ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अदाणी समूह ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन किया?

सारांश

अदाणी समूह ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में 67,870 करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश किया। ईबीआईटीडीए 47,375 करोड़ रुपए के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। जानिए समूह की बढ़ती संपत्तियों और वित्तीय स्थिति के बारे में।

मुख्य बातें

अदाणी समूह का पूंजीगत निवेश 67,870 करोड़ रुपए है।
ईबीआईटीडीए 47,375 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
ग्रुप सीएफओ जुगेशिंदर सिंह का कहना है कि कर्ज नियंत्रित है।
अदाणी एंटरप्राइजेज में संपत्ति का इजाफा 17,595 करोड़ रुपए हुआ।
आरओए 15.1 प्रतिशत है।

अहमदाबाद, 24 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अदाणी समूह ने सोमवार को जानकारी दी कि वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में समूह का प्रदर्शन अत्यंत मजबूत रहा है और इस दौरान कंपनी का पूंजीगत खर्च 67,870 करोड़ रुपए (7.6 अरब डॉलर) रहा है। इसके साथ ही, ईबीआईटीडीए बढ़कर अपने ऑल-टाइम हाई 47,375 करोड़ रुपए (5.3 अरब डॉलर) पर पहुँच गया है।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में पूंजीगत खर्च 67,870 करोड़ रुपए रहने के कारण समूह की ग्रॉस एसेट्स 6,77,029 करोड़ रुपए (76 अरब डॉलर) की हो गई हैं।

समूह ने बताया कि टीटीएम (बीते 12 महीने) का ईबीआईटीडीए बढ़कर 92,943 करोड़ रुपए (10.4 अरब डॉलर) हो गया है, जो कि सालाना आधार पर 11.2 प्रतिशत अधिक है।

आगे कहा गया कि ईबीआईटीडीए में 'एएए' रेटेड संपत्तियों का योगदान 52 प्रतिशत है।

अदाणी ग्रुप के ग्रुप सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने कहा, "भारत के विकसित भारत कैपेक्स सुपर साइकिल के साथ संरेखित सबसे बड़े पूंजीगत व्यय कार्यक्रमों में से एक को क्रियान्वित करने के बावजूद भी हमारा मुख्य इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबार मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि प्रदान करना जारी रखे हुए हैं। अन्य बिजनेस में भी बढ़त देखने को मिल रही है।"

सिंह ने आगे कहा, "वित्त वर्ष 26 में अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत खर्च करने के बाद भी समूह का कर्ज निर्धारित सीमा के नीचे बना हुआ है।"

वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की संपत्ति में रिकॉर्ड 17,595 करोड़ रुपए (दो अरब डॉलर) का इजाफा हुआ है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) की संपत्ति में क्रमश: 12,314 करोड़ रुपए (1.4 अरब डॉलर) और 11,761 करोड़ रुपए (1.3 अरब डॉलर) का इजाफा हुआ है।

कंपनी ने कहा कि नई संपत्तियों पर भारी पूंजीगत खर्च के बाद भी पहले छमाही में आरओए (रिटर्न ऑन एसेट्स) 15.1 प्रतिशत पर बना हुआ है। यह वैश्विक स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सबसे अधिक आरओए है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारत की विकास यात्रा में भी योगदान दे रहा है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अदाणी समूह ने कितने पूंजीगत निवेश किया?
अदाणी समूह ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में 67,870 करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश किया है।
ईबीआईटीडीए का आंकड़ा क्या है?
ईबीआईटीडीए बढ़कर 47,375 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि एक नया रिकॉर्ड है।
कंपनी का कर्ज किस स्तर पर है?
समूह का कर्ज निर्धारित सीमा के नीचे बना हुआ है।
अदाणी एंटरप्राइजेज में संपत्ति का इजाफा कितना हुआ?
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की संपत्ति में 17,595 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 2 दिन पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
    अदाणी पोर्टफोलियो का FY26 में ₹1.53 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कैपेक्स, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट का अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक निवेश
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले