क्या भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, गिरावट के बाद बाजार ने करवट ली, सेंसेक्स में 200 अंकों की उछाल?

Click to start listening
क्या भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, गिरावट के बाद बाजार ने करवट ली, सेंसेक्स में 200 अंकों की उछाल?

सारांश

आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही, लेकिन कुछ समय बाद सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी आई। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और घरेलू निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया। जानिए क्या है बाजार का हाल और क्या हैं विशेषज्ञों की राय।

Key Takeaways

  • भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही।
  • सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी आई।
  • निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए।
  • विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है।
  • बाजार में स्थिरता का इंतजार जरूरी है।

मुंबई, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों और मंगलवार को होने वाले भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के कारण आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100.91 अंकों की गिरावट के साथ 81,436.79 पर खुला। वहीं, निफ्टी मामूली बढ़त (14.70 अंक) के साथ 25,063.35 पर खुला। लेकिन कुछ ही समय बाद बाजार पर और दबाव देखने को मिला।

खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.25 बजे) बीएसई सेंसेक्स 401.18 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,136.52 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 103.40 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 24,945.25 पर था। इस दौरान निफ्टी के लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते हुए दिखाई दिए।

व्यापक बाजार के संदर्भ में, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.13 प्रतिशत की कमी आई।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल सबसे अधिक लाभ कमाने वाला सेक्टर रहा, जिसमें 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो में करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

सेंसेक्स पैक में, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, एनटीपीसी और टाटा स्टील टॉप गेनर्स में शामिल रहे। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, एम एंड एम, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयर रहे।

हालांकि, कुछ ही समय बाद बाजार ने करवट लेते हुए हरे निशान में प्रवेश किया। सुबह 9.47 बजे के करीब सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी में 100 अंकों से अधिक की तेजी देखी गई।

चॉइस ब्रोकिंग के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक आकाश शाह ने कहा कि गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद है। पिछले कारोबारी सत्र में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट जारी रही। निफ्टी 50 फिसलकर 25,000 के अहम स्तर के करीब पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स में भी तेज गिरावट देखने को मिली। बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव बना रहा। खासकर बैंकिंग, ऊर्जा और कुछ उपभोक्ता सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी।

विशेषज्ञ ने आगे कहा कि तकनीकी रूप से निफ्टी अभी अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है, जो बाजार की कमजोरी को दर्शाता है। 25,200 से 25,300 का दायरा अब तत्काल प्रतिरोध माना जा रहा है। यदि बाजार यहां तक उछलता है, तो फिर से बिकवाली का दबाव बन सकता है। नीचे की ओर 25,000 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण सपोर्ट है। यदि निफ्टी इस स्तर से नीचे फिसलता है, तो गिरावट बढ़कर 24,950 से 24,900 तक जा सकती है। हालांकि, कुछ शेयरों में ओवरसोल्ड स्थिति के कारण हल्की राहत वाली तेजी देखने को मिल सकती है।

विशेषज्ञ शाह ने आगे बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। कैश सेगमेंट में एफआईआई ने करीब 4,113 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने लगभग 4,102 करोड़ रुपए की खरीदारी की, जिससे बाजार को कुछ हद तक सहारा मिला, लेकिन एफआईआई की बिकवाली का पूरा असर खत्म नहीं हो सका।

कुल मिलाकर बाजार की शुरुआत हल्की सकारात्मक या स्थिर रह सकती है, लेकिन निवेशक और ट्रेडर पूरी तरह सतर्क रहेंगे। फोकस कंपनियों के नतीजों पर आधारित शेयरों पर रहेगा और जोखिम प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी। निवेशक भी बड़े निवेश से पहले महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तरों के आसपास बाजार में स्थिरता का इंतजार कर सकते हैं।

Point of View

लेकिन निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। वैश्विक संकेतों और स्थानीय कारकों का बाजार पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। सही समय पर निर्णय लेना आवश्यक है।
NationPress
04/02/2026

Frequently Asked Questions

भारतीय शेयर बाजार की वर्तमान स्थिति क्या है?
वर्तमान में भारतीय शेयर बाजार में मिलेजुले संकेत हैं, सेंसेक्स में गिरावट के बाद उछाल देखने को मिला है।
क्या निवेशकों को अभी खरीदारी करनी चाहिए?
विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तरों के आसपास स्थितियों का इंतजार करना चाहिए।
निफ्टी और सेंसेक्स में क्या बदलाव आया है?
निफ्टी में गिरावट के बाद कुछ समय में तेजी देखी गई, जबकि सेंसेक्स में भी 200 अंकों की वृद्धि हुई।
Nation Press