8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1.62 लाख रुपए के पार पहुंच गई है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1.62 लाख रुपए के पार पहुंच गई है?

सारांश

मुंबई में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। 1 किलोग्राम चांदी अब 1.62 लाख रुपए के पार है, जबकि 24 कैरेट सोने का रेट भी 1.26 लाख रुपए से अधिक हो गया है। जानें इस बढ़ती कीमतों का कारण।

मुख्य बातें

चांदी की कीमत 1.62 लाख रुपए के पार पहुँच गई है।
सोने का दाम भी 1.26 लाख रुपए से अधिक हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

मुंबई, 13 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार के कारोबारी दिन तेजी देखी गई है। 1 किलोग्राम चांदी के दाम 1.62 लाख रुपए के पार पहुँच गए हैं। इसके साथ ही, 24 कैरेट सोने का रेट भी 1.26 लाख रुपए से अधिक हो गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,26,554 रुपए है, जो कि इससे पहले के कारोबारी दिन 1,23,913 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। पिछले 24 घंटों में सोने के दाम में 2,641 रुपए प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार, 22 कैरेट सोना भी 2,419 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,15,923 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 18 कैरेट सोने के दाम भी बढ़कर 94,916 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।

वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव बढ़कर 1,62,730 रुपए हो गया है, जो कि इससे पहले 1,56,705 रुपए प्रति किलोग्राम था। चांदी की कीमत में 6025 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.91 प्रतिशत बढ़कर 1,27,610 रुपए हो गया है, जबकि चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.31 प्रतिशत की वृद्धि के बाद 1,64,214 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.51 प्रतिशत बढ़कर 4,235.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.64 प्रतिशत की तेजी के बाद 53.80 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, "अमेरिकी शटडाउन और इसके बाद इसके फिर से खुलने को लेकर बनी अनिश्चितता ने लगभग पूरे महीने ही वोलैटिलिटी को उच्च बनाए रखा। इसी के साथ सोने की कीमतें 1,100 की वृद्धि के बाद 1,27,600 पर कारोबार कर रही थीं।"

उन्होंने बताया कि निवेशकों को अमेरिकी सीपीआई डेटा का इंतजार है, जो फेडरल रिजर्व के लिए अगली ब्याज कटौती का संकेत बन सकता है। सोने की कीमतों में 1,24,500 रुपए से 1,29,500 रुपए के रेंज में उतार-चढ़ाव की उम्मीद की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बढ़ती हुई सोने और चांदी की कीमतें वैश्विक आर्थिक स्थिरता की चुनौतियों को दर्शाती हैं। निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और बाजार की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चांदी की कीमतें इतनी क्यों बढ़ रही हैं?
चांदी की कीमतों में वृद्धि वैश्विक मांग, उत्पादन में कमी और बाजार की अनिश्चितताओं के कारण हो रही है।
सोने के दाम में वृद्धि का क्या कारण है?
सोने की कीमतें अमेरिकी नीति, केंद्रीय बैंक के फैसलों और वैश्विक आर्थिक स्थितियों से प्रभावित होती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले