सोने की कीमतों में हल्की गिरावट; चांदी में 3,000 रुपए की कमी

Click to start listening
सोने की कीमतों में हल्की गिरावट; चांदी में 3,000 रुपए की कमी

सारांश

सोने की कीमत में आज मामूली कमी आई है, वहीं चांदी की कीमत में 3,000 रुपए की गिरावट हुई है। जानें और जानकारी इस लेख में।

Key Takeaways

  • सोने की कीमत में 316 रुपए की गिरावट हुई है।
  • चांदी की कीमत में 3,000 रुपए की कमी आई है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,741 डॉलर प्रति औंस पर है।
  • अर्थव्यवस्था की स्थिति और निवेशकों का व्यवहार महत्वपूर्ण है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतें 1,48,500 से 1,52,500 रुपए के बीच रह सकती हैं।

मुंबई, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सोमवार को सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है। जबकि चांदी की कीमत में लगभग 3,000 रुपए की कमी हुई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 316 रुपए कम होकर 1,50,011 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,50,327 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने का मूल्य 1,37,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,37,410 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,745 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,12,508 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी का दाम 2,953 रुपए कम होकर 2,36,981 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो पहले 2,39,934 रुपए प्रति किलो था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5:40 बजे सोने के 05 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.72 प्रतिशत कम होकर 1,51,550 रुपए रहा। चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2.25 प्रतिशत घटकर 2,37,800 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोना 1.04 प्रतिशत की कमी के साथ 4,741 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74 डॉलर प्रति औंस पर है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को ब्लॉक करने की घोषणा के बाद सोने में मुनाफा वसूली हुई। प्रारंभिक कारोबार में यह 2 प्रतिशत तक गिर गया था, लेकिन दिन के दौरान इसमें सुधार हुआ और यह फिर से 4,700 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

उन्होंने आगे कहा कि सोने की कीमत 1,48,500 रुपए से लेकर 1,52,500 रुपए के बीच रह सकती है।

Point of View

यह कहना उचित है कि सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट बाजार की मौजूदा स्थिति को दर्शाती है। यह निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है।
NationPress
15/04/2026

Frequently Asked Questions

सोने की कीमत में आज कितनी गिरावट आई है?
सोने की कीमत में आज 316 रुपए की गिरावट आई है।
चांदी की कीमत में कितनी कमी हुई है?
चांदी की कीमत में लगभग 3,000 रुपए की कमी हुई है।
क्या अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत भी गिरी है?
जी हां, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1.04 प्रतिशत गिरी है।
क्या सोने की कीमत में और गिरावट की संभावना है?
विशेषज्ञों का मानना है कि सोना 1,48,500 रुपए से लेकर 1,52,500 रुपए के बीच रह सकता है।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण क्या है?
सोने की कीमतों में गिरावट का कारण अमेरिका द्वारा स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को ब्लॉक करने की घोषणा है।
Nation Press