खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में बढ़ोतरी
सारांश
Key Takeaways
- सोने की कीमतों में गिरावट हुई है।
- चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है।
- गौर करें कि बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।
- विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-ईरान तनाव प्रभाव डाल रहा है।
- कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारण वैश्विक बाजार की स्थिति है।
मुंबई, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखा गया। पिछले दिन गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाला सोना 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि गुरुवार को यह कीमत 1,47,889 रुपए थी। इस प्रकार, एक दिन में सोने के रेट में 671 रुपए की कमी आई।
दूसरी ओर, चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। आईबीजेए के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,32,364 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जो कि पिछले गुरुवार को 2,29,873 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी एक दिन में चांदी का भाव 2,491 रुपए बढ़ा।
गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाले सोने का भाव 1,58,399 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जबकि 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,60,488 रुपए प्रति किलोग्राम था। इसका मतलब है कि पिछले एक हफ्ते में सोने के रेट में 11,100 रुपए से अधिक की गिरावट आई है, जबकि चांदी का भाव 28,100 रुपए से ज्यादा घटा है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में भी बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक (शाम करीब 5.58 बजे) अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1.29 प्रतिशत यानी 1,870 रुपए की तेजी के साथ 1,46,824 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, मई डिलीवरी वाली चांदी 1.15 प्रतिशत यानी 2,652 रुपए की बढ़त के साथ 2,34,112 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
शुक्रवार को 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 1,48,302 रुपए पर खुला, और एक समय 1,48,457 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जबकि दिन का निम्नतम स्तर 1,45,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
इसी प्रकार, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 2,39,948 रुपए पर खुली और एक समय 2,40,000 रुपए के उच्चतम स्तर तक पहुंची, जबकि दिन का निम्नतम स्तर 2,30,060 रुपए प्रति किलो रहा।
विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के कारण वैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-ईरान युद्ध की खबरें, अमेरिकी डॉलर की दर और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव इस अस्थिरता का कारण बन रहे हैं, जिसका प्रभाव कीमती धातुओं पर पड़ रहा है।