मध्य पूर्व के तनाव का भारतीय शेयर बाजार पर प्रभाव: शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप घटा

Click to start listening
मध्य पूर्व के तनाव का भारतीय शेयर बाजार पर प्रभाव: शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप घटा

सारांश

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह, शीर्ष 10 में से सात प्रमुख कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घट गया, जबकि कुछ कंपनियों ने वृद्धि देखी।

Key Takeaways

  • मध्य पूर्व का तनाव भारतीय शेयर बाजार को प्रभावित कर रहा है।
  • सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घटा।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही।
  • कुछ कंपनियों में वृद्धि भी देखी गई है।
  • बाजार की स्थिति वैश्विक घटनाओं पर निर्भर है।

मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। पिछले सप्ताह, देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घट गया है।

23-27 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा। इस अवधि में, निफ्टी 1.28 प्रतिशत या 294.90 अंक गिरकर 22,819.60 पर और सेंसेक्स 1.27 प्रतिशत या 949.74 अंक गिरकर 73,583.22 पर बंद हुआ।

शीर्ष 10 कंपनियों में जिनका मार्केट कैप घटा है, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।

हालांकि, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के मार्केट कैप में वृद्धि दर्ज की गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 89,720.3 करोड़ रुपए घटकर 18,24,515.62 करोड़ रुपए हो गया है। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 37,248.59 करोड़ रुपए घटकर 11,64,018.69 करोड़ रुपए है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बाजार पूंजीकरण 35,399.42 करोड़ रुपए घटकर 9,41,569.15 करोड़ रुपए हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 8,121.76 करोड़ रुपए घटकर 8,83,551.30 करोड़ रुपए हो गया है।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,480.42 करोड़ रुपए कम होकर 10,50,413.33 करोड़ रुपए हो गया है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,091.13 करोड़ रुपए घटकर 4,87,540.19 करोड़ रुपए हो गया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 271.35 करोड़ रुपए घटकर 8,64,668.65 करोड़ रुपए हो गया है।

वहीं, दूसरी ओर एलएंडटी का मार्केट कैप 18,051.68 करोड़ रुपए बढ़कर 4,90,536.19 करोड़ रुपए हो गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 8,680.36 करोड़ रुपए बढ़कर 5,25,395.48 करोड़ रुपए और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,245.3 करोड़ रुपए बढ़कर 5,15,034.67 करोड़ रुपए हो गया है।

इस हफ्ते भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज रही, इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान है।

Point of View

कुछ कंपनियों में वृद्धि भी देखने को मिली है, जो बाजार की अस्थिरता को दर्शाती है।
NationPress
01/04/2026

Frequently Asked Questions

हाल ही में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट क्यों आई?
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा, जिससे कई कंपनियों का मार्केट कैप घटा।
कौन-कौन सी कंपनियों का मार्केट कैप घटा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैप घटा।
क्या कुछ कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा?
जी हाँ, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के मार्केट कैप में वृद्धि देखी गई है।
भारतीय शेयर बाजार का भविष्य कैसा है?
भविष्य में बाजार की स्थिति वैश्विक घटनाओं और कंपनियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।
क्या निवेशकों को चिंता करने की आवश्यकता है?
हाल की गिरावट ने निवेशकों के बीच चिंता बढ़ा दी है, लेकिन कुछ कंपनियों में वृद्धि भी हो रही है।
Nation Press