मध्य पूर्व के तनाव से डिफेंस शेयरों में अद्वितीय उछाल, 8.5 प्रतिशत तक की वृद्धि

Click to start listening
मध्य पूर्व के तनाव से डिफेंस शेयरों में अद्वितीय उछाल, 8.5 प्रतिशत तक की वृद्धि

सारांश

भारतीय डिफेंस शेयरों में आज अद्वितीय वृद्धि देखने को मिली है, जो अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से प्रेरित है। जानें इस तेजी के पीछे के कारण और बाजार की स्थिति।

Key Takeaways

  • डिफेंस शेयरों में 8.5 प्रतिशत तक की वृद्धि देखने को मिली है।
  • मझगांव डॉक ने तेजी का नेतृत्व किया है।
  • अमेरिका-ईरान तनाव का असर भारतीय डिफेंस कंपनियों पर पड़ रहा है।
  • सेंसेक्स और निफ्टी में भी तेजी देखने को मिल रही है।

नई दिल्ली, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार में आज डिफेंस स्टॉक्स में मजबूत वृद्धि देखी जा रही है, और दोपहर के कारोबार तक यह 8.5 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस तेजी का नेतृत्व कर रही है सरकारी शिपब्लिडिंग कंपनी मझगांव डॉक, जिसके शेयर दोपहर 2 बजे 8.43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,348 पर कारोबार कर रहे थे।

इसके अलावा डेटा पैटर्न का शेयर 6.29 प्रतिशत, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स का शेयर 5.54 प्रतिशत, डीसीएक्स सिस्टम्स 4.34 प्रतिशत, कोचिन शिपयार्ड 4.31 प्रतिशत, बीईएल 4.25 प्रतिशत, एस्ट्रा माइक्रोवेव 3.51 प्रतिशत, और भारत डायनेमिक्स का शेयर 1.75 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहा था।

अन्य कंपनियों जैसे यूनिमेक एयरोस्पेस, मिश्रधातु, एमटीएआर टेक, पारस डिफेंस, बीईएमएल, सोलार इंडस्ट्रीज, जेन टेक, और एचएएल के शेयर भी सकारात्मक रुख में थे।

हालांकि, साइएंट डीएलएम और डायनामेटिक टेक के शेयर क्रमश: 1.32 प्रतिशत और 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

डिफेंस शेयरों में यह तेजी अमेरिका, इजरायल, और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण हो रही है, जिससे माना जा रहा है कि डिफेंस उपकरणों की मांग में वृद्धि हो सकती है और इसका लाभ भारतीय डिफेंस कंपनियों को मिल सकता है।

व्यापक बाजार में भी तेजी का माहौल है। सेंसेक्स 180 अंक या 0.22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 79,296 पर और निफ्टी 76 अंक या 0.21 प्रतिशत के साथ 24,558 पर कारोबार कर रहा था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 281 अंक या 0.49 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 57,206 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 86 अंक या 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,368 पर था।

Point of View

यह स्पष्ट है कि वर्तमान वैश्विक तनाव के कारण भारतीय डिफेंस स्टॉक्स में वृद्धि एक महत्वपूर्ण विकास है। यह न केवल वित्तीय बाजार को प्रभावित कर रहा है, बल्कि हमारे देश की सुरक्षा और स्वदेशी उद्योग को भी मजबूत कर सकता है।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

डिफेंस शेयरों में तेजी का कारण क्या है?
डिफेंस शेयरों में तेजी का मुख्य कारण अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है, जिससे डिफेंस उपकरणों की मांग में वृद्धि की संभावना है।
क्या डिफेंस शेयरों में निवेश करना सुरक्षित है?
हालांकि वर्तमान में डिफेंस शेयरों में तेजी है, निवेश करने से पहले बाजार के रुझान और व्यक्तिगत जोखिम सहिष्णुता का ध्यान रखना आवश्यक है।
क्या अन्य शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है?
जी हां, व्यापक बाजार में भी तेजी दिखाई दे रही है, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में वृद्धि हो रही है।
Nation Press