ट्रंप की चेतावनी के बाद कीमती धातुओं में भारी गिरावट, सोने की कीमत 3.6%25 और चांदी 7%25 तक गिरी

Click to start listening
ट्रंप की चेतावनी के बाद कीमती धातुओं में भारी गिरावट, सोने की कीमत 3.6%25 और चांदी 7%25 तक गिरी

सारांश

डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है। सोने और चांदी की कीमतों में गहरी गिरावट आई है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ी है। जानिए इसके पीछे के कारण।

Key Takeaways

  • ट्रंप का बयान कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण है।
  • सोने की कीमत 3.6%25 और चांदी की 7%25 प्रतिशत से अधिक गिरी।
  • विश्लेषक निकट भविष्य में गिरावट का पूर्वानुमान लगा रहे हैं।

मुंबई, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया से संबंधित बयान के प्रभाव के चलते गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में एक बड़ी गिरावट देखी गई। दिनभर के कारोबार में सोने और चांदी की कीमतें 7 प्रतिशत तक गिर गईं, जिससे युद्धविराम की उम्मीद लगाए बैठे बुलियन निवेशकों को एक बड़ा झटका लगा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के वायदा भाव (5 जून) में 3.60 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे इसकी कीमत लगभग 6,000 रुपए की कमी के बाद 1,47,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो पर पहुंच गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 11.52 बजे) सोना 3.68 प्रतिशत यानी 5,659 रुपए की गिरावट के साथ 1,48,049 रुपए पर ट्रेड करता नजर आया।

चांदी का वायदा भाव (5 मई) में और भी अधिक गिरावट आई, इसकी कीमत 7 प्रतिशत से अधिक गिरकर 17,200 रुपए से नीचे जाकर 2,24,500 रुपए प्रति किलो के इंट्राडे लो तक पहुंच गई। हालाँकि, खबर लिखने के समय यह 7.10 प्रतिशत या 17,280 रुपए की गिरावट के साथ 2,26,221 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी गई। स्पॉट गोल्ड 2.26 प्रतिशत गिरकर 4,650.30 डॉलर तक पहुँच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 4.7 प्रतिशत गिरकर 71.50 डॉलर पर आ गया।

कॉमेक्स पर गोल्ड 2.73 प्रतिशत गिरकर 4,813 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, जबकि सिल्वर लगभग 6 प्रतिशत गिरकर 71 डॉलर तक पहुंच गया।

विश्लेषकों का कहना है कि इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों का रुझान फिलहाल कमजोर बना हुआ है। पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद सुरक्षित निवेश के रूप में इनकी मांग सीमित बनी हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, निकट भविष्य में बाजार का रुख सतर्क बना रहेगा, क्योंकि मैक्रोइकॉनॉमिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक घटनाक्रम कीमतों को प्रभावित करते रहेंगे।

ज्ञात रहे कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध से संबंधित अपने एक बयान में कहा कि एक महीने से चल रहा संघर्ष खत्म होने के करीब है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका अगले 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर 'अत्यंत कठोर' हमला कर सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य अभियान अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है और मध्य पूर्व के तेल पर निर्भर देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य में उत्पन्न संकट को संभालने में सहयोग करने की अपील की।

इस बीच, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही। ब्रेंट क्रूड 5.24 प्रतिशत बढ़कर 106.47 डॉलर प्रति बैरल और यूएस डब्ल्यूटीआई क्रूड 4.5 प्रतिशत चढ़कर 104.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Point of View

NationPress
07/04/2026

Frequently Asked Questions

डोनाल्ड ट्रंप के बयान का कीमती धातुओं पर क्या प्रभाव पड़ा?
ट्रंप के बयान के बाद कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट आई, जिससे सोने की कीमत 3.6%25 और चांदी की कीमत 7%25 तक गिरी।
क्या वर्तमान में सोने और चांदी की कीमतें और गिर सकती हैं?
विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में अनिश्चितता के कारण सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट हो सकती है।
क्या निवेशकों को इस समय सोने में निवेश करना चाहिए?
हालात को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और बाजार के रुख का ध्यान रखना चाहिए।
Nation Press