पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, बाजार में उथल-पुथल

Click to start listening
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, बाजार में उथल-पुथल

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर हालिया बयानों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जानें बाजार की ताजा स्थिति और विशेषज्ञों की राय।

Key Takeaways

  • सोने की कीमत 1,49,759 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुली।
  • चांदी की कीमत 2,32,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली।
  • भू-राजनीतिक तनाव के कारण सेफ-हेवन की मांग कमजोर है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुएं स्थिर हैं।
  • कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के संदर्भ में हाल में दिए गए आक्रामक बयानों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच मंगलवार के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना, पिछले बंद भाव 1,49,981 रुपए के मुकाबले 222 रुपए गिरकर 1,49,759 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,33,379 रुपए के मुकाबले 1,379 रुपए गिरकर 2,32,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 12.13 बजे) एमसीएक्स पर सोना (5 जून वायदा) 175 रुपए यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। दिन के कारोबार में एक समय यह 1,50,474 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जबकि 1,49,201 रुपए दिन का निम्नतम स्तर रहा।

चांदी (5 मई वायदा) भी खबर लिखे जाने तक 813 रुपए यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 2,32,566 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इंट्रा-डे ट्रेडिंग में चांदी ने 2,35,547 रुपए का उच्चतम स्तर और 2,31,503 रुपए का निम्नतम स्तर छुआ।

विश्लेषकों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद सोने-चांदी में मजबूत सेफ-हेवन (सुरक्षित निवेश) की मांग नहीं देखी गई है।

एमसीएक्स पर चांदी फिलहाल 2,31,000 से 2,33,000 रुपए के दायरे में उतार-चढ़ाव कर रही है, जहां 2,33,000 से 2,34,000 रुपए के स्तर पर रेजिस्टेंस है।

विश्लेषकों का कहना है कि यदि यह स्तर टूटता है तो कीमतें और ऊपर जा सकती हैं, जबकि 2,30,000 रुपए के नीचे गिरने पर तेज गिरावट आ सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुएं लगभग स्थिर रहीं। कॉमेक्स गोल्ड 3.36 डॉलर या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,681.34 डॉलर पर था, जबकि कॉमेक्स सिल्वर 0.09 डॉलर या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.94 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

स्पॉट मार्केट में सोना 3 डॉलर या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,653 डॉलर पर था, जबकि स्पॉट सिल्वर 0.02 डॉलर या 0.04 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 72.78 डॉलर पर रहा।

कीमती धातुओं में यह उतार-चढ़ाव उस समय देखने को मिला जब निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए दी गई समयसीमा पर नजर बनाए हुए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव को स्थायी रूप से समाप्त करना चाहता है, लेकिन स्ट्रेट खोलने के दबाव को स्वीकार नहीं किया है। वहीं ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर समयसीमा तक समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है और ब्रेंट क्रूड 1.69 प्रतिशत बढ़कर 111.63 डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 116.56 डॉलर पर पहुंच गया है।

Point of View

जो बाजार के लिए चिंताजनक संकेत है।
NationPress
07/04/2026

Frequently Asked Questions

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण क्या है?
इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के संदर्भ में दिए गए आक्रामक बयान और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव हैं।
क्या सोने और चांदी की कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं?
विश्लेषकों का कहना है कि यदि बाजार में रेजिस्टेंस स्तर टूटता है, तो कीमतें बढ़ सकती हैं, लेकिन 2,30,000 रुपए के नीचे गिरने पर तेज गिरावट आ सकती है।
Nation Press