8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज?

सारांश

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'साइकिल वाली दीदी' का ट्रेलर 12 सितंबर को रिलीज होगा। जानिए इस फिल्म के बारे में और क्या खास है।

मुख्य बातें

फिल्म का ट्रेलर 12 सितंबर को रिलीज होगा।
आम्रपाली दुबे का किरदार शिक्षिका का है।
फिल्म में सामाजिक मुद्दों पर ध्यान दिया गया है।
आम्रपाली की लोकप्रियता बढ़ रही है।
फिल्म का निर्माण संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी ने किया है।

मुंबई, 11 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपने प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'साइकिल वाली दीदी' जल्द ही टेलीविजन पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। अभिनेत्री ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

आम्रपाली ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "12 सितंबर को शुक्रवार सुबह 8 बजे साइकिल वाली दीदी का ट्रेलर रिलीज होगा।"

इससे पहले मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर साझा किया था। अभिनेत्री ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसमें वह पर्पल कलर की साड़ी, फुल स्लीव्स ब्लाउज, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने हुए हैं, जिसमें वह पूरी तरह से सुहागिन लग रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस किसी स्कूल के बाहर साइकिल चलाती नजर आ रही हैं, और साइकिल के बास्केट में स्कूल बैग भी रखा है।

अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया था, "बहुत जल्द आप सब के बीच आ रही है, 'साइकिल वाली दीदी'।"

इश्तियाक शेख बंटी के निर्देशन में बनी फिल्म को संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इससे पहले भी आम्रपाली शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर कई फिल्में बना चुकी हैं। उन्होंने 'विद्या', 'कलेक्टर साहिबा', 'मिशन मैट्रिक', 'शिक्षा और प्रेम', 'अनपढ़ पतोहिया', 'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ', और 'कलेक्टर बहू' जैसी कई फिल्में की हैं।

अभिनेत्री की लोकप्रियता केवल फिल्मों और म्यूजिक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

आम्रपाली दुबे ने साल 2008 में टीवी सीरियल 'सात फेरे: सलोनी का सफर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ली थी। फिर वह 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3', 'बॉर्डर', 'निरहुआ चलल लंदन', जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे जल्द ही 'स्वर्ग से प्यारा घर हमारा' और 'मातृ देवो भव:' में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह 'सास कमाल बहू धमाल' और वेब सीरीज 'पूर्वांचल' में भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो आज के समय में बेहद ज़रूरी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आम्रपाली दुबे की फिल्म 'साइकिल वाली दीदी' कब रिलीज होगी?
फिल्म का ट्रेलर 12 सितंबर को सुबह 8 बजे रिलीज होगा।
फिल्म में आम्रपाली दुबे का क्या किरदार है?
आम्रपाली इस फिल्म में एक शिक्षिका का किरदार निभा रही हैं, जो बच्चों को शिक्षा देने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करती हैं।
फिल्म का निर्देशक कौन है?
फिल्म का निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले