27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' पर चर्चा करने से किया इनकार, कहा - 'मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' पर चर्चा करने से किया इनकार, कहा - 'मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं'

सारांश

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' में अपनी अनुपस्थिति पर बात की और कहा कि जिस फिल्म का वे हिस्सा नहीं हैं, उस पर चर्चा करना सही नहीं है। जानें उनके विचार और आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में।

मुख्य बातें

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' में न होने पर चर्चा से इनकार किया।
उन्होंने कहा कि चर्चा का कोई मतलब नहीं है जब वे फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
फिल्म 'द केरल स्टोरी' में उनका किरदार महत्वपूर्ण था।
अदा कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
उनकी फिल्मों में विविधता है, जिसमें वे अलग-अलग भूमिकाएं निभाती हैं।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। विद्वेषपूर्ण और सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' में अपनी अनुपस्थिति पर अभिनेत्री अदा शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका मानना है कि जिस फिल्म में वे शामिल नहीं हैं, उस पर चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है।

2023 में प्रदर्शित 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, और अदा शर्मा की मुख्य भूमिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में उन्होंने श्रद्धा का किरदार निभाया था, जो एक मासूम लड़की से आईएसआईएस की आतंकवादी बनने की कहानी को दर्शाती है। बाद में वह फातिमा बन जाती है।

जब फिल्म की सफलता के बाद सीक्वल की घोषणा हुई, और अदा का नाम नहीं आया, तो फैंस निराश हो गए और सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। अदा शर्मा ने अब मीडिया से बातचीत में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मुझे उस फिल्म के बारे में बात करने में मजा आता है जिसमें मैं हिस्सा होती हूं। जब मैं किसी फिल्म का हिस्सा नहीं होती, तो मुझे लगता है कि सिर्फ समाचार में बने रहने के लिए उसके बारे में चर्चा करना उचित नहीं है।"

अदा ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि मुझे सीक्वल का प्रस्ताव मिला या नहीं, यह मेकर्स और अभिनेताओं के बीच की बात होनी चाहिए। इस पर पब्लिकली चर्चा नहीं होनी चाहिए।"

अदा शर्मा ने बताया कि पहला भाग अफगानिस्तान में आईएसआईएस कैंप की कहानी पर आधारित था, जहाँ दिखाया गया था कि कैसे एक मासूम लड़की आतंकवादी बनती है। वहीं, सीक्वल की कहानी पूरी तरह अलग है। उन्होंने फैंस के प्यार का जिक्र करते हुए कहा, "मेरी ऑडियंस मुझे बहुत प्यार करती है। वे मुझे हर फिल्म में देखना चाहते हैं। वे मुझे हर भूमिका में स्वीकार करते हैं। मेरी डेब्यू फिल्म '1920' में मैं डरावनी थी, 'द केरल स्टोरी' में मैं प्यारी थी और 'सनफ्लावर' में मैं विलेन थी।"

अदा शर्मा ने यह भी बताया कि वह अब कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। जल्द ही वह एक बायोपिक, एक एक्शन फिल्म और एक हॉरर फिल्म में दिखेंगी। हाल ही में उन्होंने प्रोस्थेटिक्स मेकअप में तैयार की गई हॉरर फिल्म की एक झलक पेश की थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' पर क्या कहा?
अदा शर्मा ने कहा कि जिस फिल्म में वे हिस्सा नहीं हैं, उस पर चर्चा करना सही नहीं है।
'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा का किरदार क्या था?
उन्होंने फिल्म में श्रद्धा का किरदार निभाया था, जो एक मासूम लड़की से आईएसआईएस की आतंकवादी बनने की कहानी है।
अदा शर्मा के आगामी प्रोजेक्ट्स क्या हैं?
वह एक बायोपिक, एक एक्शन फिल्म और एक हॉरर फिल्म में काम कर रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 6 दिन पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले