27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' पर चुप्पी तोड़ी, पब्लिक डिस्कशन से किया इनकार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' पर चुप्पी तोड़ी, पब्लिक डिस्कशन से किया इनकार

सारांश

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' में न होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जिस फिल्म का वह हिस्सा नहीं, उस पर चर्चा करना सही नहीं है। जानें उन्होंने क्या कहा।

मुख्य बातें

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' में न होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
उन्होंने पब्लिक चर्चा की आवश्यकता पर सवाल उठाया।
वह कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
अदा के फैंस उन्हें हर फिल्म में देखना पसंद करते हैं।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री अदा शर्मा ने चर्चित और सफल फिल्म 'द केरल स्टोरी' के अगले भाग 'द केरल स्टोरी 2' में शामिल न होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका मानना है कि जिस फिल्म का वह हिस्सा नहीं हैं, उस पर चर्चा करना निरर्थक है।

2023 में आई 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, और अदा शर्मा की प्रमुख भूमिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने फिल्म में श्रद्धा का किरदार निभाया था, जो एक मासूम लड़की से आईएसआईएस की आतंकवादी बनने की कहानी प्रस्तुत करती है। आगे चलकर वह फातिमा बन जाती है।

जब सीक्वल की घोषणा हुई और अदा का नाम इसमें नहीं था, तो फैंस में निराशा फैल गई और सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। अदा शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझे उस फिल्म पर बात करना पसंद है जिसका मैं हिस्सा हूं। जब मैं किसी फिल्म का हिस्सा नहीं होती, तो मुझे लगता है कि सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए उस पर बात करना ठीक नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "सीक्वल का प्रस्ताव मिला या नहीं, यह निर्माता और अभिनेता के बीच का मामला होना चाहिए। इस मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा नहीं होनी चाहिए।"

अदा ने यह भी बताया कि पहले भाग की कहानी अफगानिस्तान में आईएसआईएस कैंप पर आधारित थी, जिसमें दिखाया गया था कि कैसे एक मासूम लड़की एक आतंकवादी बन जाती है। वहीं, सीक्वल एक पूरी तरह अलग कहानी है। उन्होंने अपने फैंस के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा, "मेरी ऑडियंस मुझसे बहुत प्यार करती है। वे मुझे हर फिल्म में देखना चाहते हैं। मेरी पहली फिल्म '1920' में मैं डरावनी थी, 'द केरल स्टोरी' में मैं प्यारी थी और 'सनफ्लावर' में मैं खलनायिका थी।"

अदा शर्मा ने यह भी कहा कि वह अब कई रोमांचक परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। जल्द ही वह एक बायोपिक, एक एक्शन फिल्म और एक हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने प्रोस्थेटिक्स मेकअप में तैयार की गई एक हॉरर फिल्म की झलक दिखाई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शकों के लिए प्रेरणादायक हो सकता है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' में क्यों नहीं लिया?
अदा शर्मा ने कहा कि जिस फिल्म का वह हिस्सा नहीं हैं, उस पर चर्चा करना निरर्थक है।
'द केरल स्टोरी' की कहानी क्या थी?
'द केरल स्टोरी' में एक मासूम लड़की की कहानी है, जो आईएसआईएस की आतंकवादी बन जाती है।
अदा शर्मा के आगामी प्रोजेक्ट्स क्या हैं?
अदा शर्मा एक बायोपिक, एक एक्शन फिल्म और एक हॉरर फिल्म में नजर आएंगी।
अदा शर्मा का सबसे चर्चित किरदार कौन सा है?
अदा शर्मा का किरदार 'द केरल स्टोरी' में श्रद्धा का है, जिसने दर्शकों का दिल जीता।
क्या अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' का प्रस्ताव ठुकराया?
अदा ने कहा कि यह निर्माता और अभिनेता का मामला है, और उन्होंने इस पर सार्वजनिक चर्चा से इनकार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 6 दिन पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले