13 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कोई मेरा नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहा है? अदिति राव हैदरी ने फैंस को किया सतर्क

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कोई मेरा नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहा है? अदिति राव हैदरी ने फैंस को किया सतर्क

सारांश

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने हाल ही में अपने फैंस को सतर्क किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया, जिसमें बताया कि कोई उनके नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहा है। जानें पूरी कहानी और अदिति की अपील।

मुख्य बातें

सोशल मीडिया पर पहचान की चोरी एक गंभीर समस्या है।
फैंस को सतर्क रहना चाहिए और संदिग्ध संदेशों का जवाब नहीं देना चाहिए।
अदिति राव हैदरी ने अपनी टीम के माध्यम से काम करने की बात की है।
उनकी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में एक खास जगह दिलाई है।
जागरूकता फैलाना महत्वपूर्ण है ताकि लोग धोखाधड़ी से बच सकें।

मुंबई, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपने फैंस और सहयोगियों को सतर्क करते हुए एक नोट इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप पर उनकी नकली प्रोफाइल बना रहा है।

अदिति ने स्पष्ट किया कि वह इस तरह से किसी को व्यक्तिगत संदेश नहीं भेजती हैं और उनके काम का संपर्क हमेशा उनकी टीम के माध्यम से होता है।

अदिति ने अपने नोट में लिखा, "कुछ लोगों ने मुझे बताया कि कोई व्हाट्सएप पर मेरा नाम और मेरी तस्वीरों का उपयोग कर रहा है और फोटोग्राफर्स को 'फोटोशूट' के बारे में संदेश भेज रहा है। मैं बताना चाहती हूं कि यह मैं नहीं हूं। मैं इस तरह संपर्क नहीं करती और मैं काम के लिए किसी निजी नंबर का इस्तेमाल नहीं करती। सब कुछ हमेशा मेरी टीम के जरिए होता है।"

उन्होंने अपने फैंस और सहयोगियों से अनुरोध किया कि इस तरह के किसी भी संदिग्ध संदेश का उत्तर न दें और तुरंत उनकी टीम को सूचित करें। इस पोस्ट में अदिति ने समर्थन के लिए अपने फॉलोअर्स का भी धन्यवाद किया।

अदिति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2006 में हिंदी फिल्म 'दिल्ली-6' में कदम रखा। इस फिल्म में उनका कैमियो था, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद वह 'ये साली जिंदगी', 'रॉकस्टार', 'फितूर', 'मर्डर 3', और 'वजीर' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं। उन्होंने 'पद्मावत' में रानी मेहरुन्निसा का किरदार निभाकर दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त, अदिति राव हैदरी ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में भी काम किया, जो 2024 में रिलीज हुई थी। इसे संजय लीला भंसाली ने निर्मित और निर्देशित किया था, जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा जैसे कई सितारे शामिल थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सभी के लिए एक चेतावनी है कि वे अपने डिजिटल जीवन की सुरक्षा को गंभीरता से लें।
RashtraPress
13 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अदिति राव हैदरी ने किस प्लेटफॉर्म पर चेतावनी दी?
अदिति राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट के जरिए फैंस को चेतावनी दी।
क्या अदिति व्यक्तिगत संदेश भेजती हैं?
नहीं, अदिति ने स्पष्ट किया है कि वह किसी को भी व्यक्तिगत संदेश नहीं भेजती हैं।
अदिति ने किस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की?
अदिति ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से की थी।
अदिति की चर्चित फिल्मों में कौन-कौन सी शामिल हैं?
अदिति की चर्चित फिल्मों में 'दिल्ली-6', 'रॉकस्टार', 'पद्मावत' आदि शामिल हैं।
अदिति ने किस सीरीज में काम किया है?
अदिति ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में काम किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले