26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अहान पांडे और अनीत पड्डा ने 'सैयारा' के रिलीज के 50 दिन पूरे होने का जश्न मनाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अहान पांडे और अनीत पड्डा ने 'सैयारा' के रिलीज के 50 दिन पूरे होने का जश्न मनाया?

सारांश

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी पहली फिल्म 'सैयारा' के रिलीज के 50 दिन पूरे होने का जश्न मनाया। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। जानें इस खास मौके पर उन्होंने क्या कहा और फिल्म की कहानी के बारे में।

मुख्य बातें

फिल्म 'सैयारा' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
अहान और अनीत की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
दर्शकों का प्यार इस फिल्म की सफलता का मुख्य कारण है।

मुंबई, 5 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और इसने अब तक वैश्विक स्तर पर लगभग 568 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म अभी भी सिनेमा हॉल में चल रही है। 'सैयारा' के रिलीज के 50 दिन पूरे होने पर अहान और अनीत ने एक जश्न मनाया है। इसके लिए अहान ने एक विशेष पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर साझा की है।

अहान पांडे ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "आज उस फिल्म के 50 दिन पूरे हो गए, जिसने हमें दुनिया के सामने लाया। हमें जो प्यार मिला है, वह इस बात का प्रमाण है कि अगर आप जादू में विश्वास करते हैं, तो दुनिया भी आपके साथ उसे महसूस कर सकती है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पल है। जिस तरह आपने हमारे साथ सबकुछ महसूस किया, वह अद्वितीय था। आपकी स्वीकार्यता ने हमें याद दिलाया कि ईमानदारी और प्यार किसी भी चीज से ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। यह पल, याद और सीख हमेशा हमारे साथ रहेंगी।"

इस पोस्ट में अहान और अनीत चर्च के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं।

यह फिल्म 2004 की कोरियाई फिल्म 'ए मोमेंट टू रिमेंबर' पर आधारित है। अहान ने कृष कपूर और अनीत ने वाणी सहगल का किरदार निभाया है। दोनों एक प्रेमी जोड़े के रूप में नजर आए हैं। दर्शकों की प्रतिक्रियाएं इतनी भावुक थीं कि कई लोगों के रोने के वीडियो भी वायरल हुए। पहली फिल्म से ही इन दोनों सितारों ने बॉलीवुड में धूम मचा दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'सैयारा' की कहानी क्या है?
फिल्म 'सैयारा' 2004 की कोरियाई फिल्म 'ए मोमेंट टू रिमेंबर' पर आधारित है, जिसमें प्रेम कहानी को दर्शाया गया है।
अहान पांडे और अनीत पड्डा ने कब डेब्यू किया?
अहान और अनीत ने अपनी पहली फिल्म 'सैयारा' के जरिए 18 जुलाई को बॉलीवुड में डेब्यू किया।
'सैयारा' ने कितनी कमाई की है?
'सैयारा' ने अब तक लगभग 568 करोड़ रुपये की कमाई की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले