27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'सैयारा' स्टार अहान पांडे ने स्कूल के बच्चों के साथ बिताया दिन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'सैयारा' स्टार अहान पांडे ने स्कूल के बच्चों के साथ बिताया दिन?

सारांश

अहान पांडे ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर मुंबई के स्कूल के बच्चों के साथ दिन बिताया। उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उनकी यह पहल बच्चों के लिए एक नई प्रेरणा साबित हुई है।

मुख्य बातें

अहान पांडे ने बच्चों को प्रेरित किया।
उनकी पहली फिल्म 'सैयारा' एक ब्लॉकबस्टर थी।
सपने देखने की प्रेरणा देना महत्वपूर्ण है।
समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं।
अहान का अगला प्रोजेक्ट दर्शकों के लिए खास है।

मुंबई, 12 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता अहान पांडे ने अपनी पहली फिल्म 'सैयारा' के साथ ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। मोहित सूरी की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में उनके अदाकारी ने उन्हें प्रकाश में ला दिया।

हाल ही में, उन्होंने एक स्कूल के बच्चों के साथ दिन बिताया और बच्चों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

अहान पांडे ने मुंबई के सीताराम मिल कंपाउंड में स्थित एक स्कूल के बच्चों के साथ समय बिताया। बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए और उनसे बात करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

एक वीडियो में, अहान अपने इस खुशनुमा दिन का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बच्चों के साथ मजेदार बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं।

एक तस्वीर में, वह बच्चों के साथ जमीन पर बैठे, उनका उत्साह बढ़ाते हुए और अपने हाथों से दिल का आकार बनाते दिखाई दिए। उन्होंने कई बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिए।

वीडियो में, वह छात्रों को अपने सपनों को बताने और उन्हें दोहराने के लिए प्रेरित करते नजर आए। उन्होंने कहा कि सपने देखना न छोड़ें, क्योंकि अगर दिल में ठान लिया तो वे जरूर पूरे होते हैं। अहान पांडे की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "मेरे असली हीरो, मेरे सुपरस्टार, मेरे सैयारा, मुझे तुम पर बहुत गर्व है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "शिक्षा व्यवस्था अब बेहतर हो रही है।" एक ने कमेंट में लिखा था, "अहान के लिए सम्मान।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अहान पांडे अगली बार अली अब्बास जफर की एक फिल्म में शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगे। यह दोनों का पहली बार पर्दे पर साथ आने का मौका है। दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

उनकी पहली फिल्म 'सैयारा' एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी जिसने दुनियाभर में 569.75 करोड़ रुपए की कमाई की। यह फिल्म लगभग 60 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी।

अहान पांडे ने 'फ्रीकी अली', 'रॉक ऑन 2', और 'द रेलवे मैन' जैसी फिल्मों और सीरीज में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास भी है। ऐसे प्रयासों से युवा पीढ़ी को अपने सपनों की ओर बढ़ने का साहस मिलता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अहान पांडे ने बच्चों के साथ क्या किया?
उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें प्रेरित किया और ऑटोग्राफ दिए।
'सैयारा' फिल्म की कमाई कितनी थी?
'सैयारा' ने दुनियाभर में 569.75 करोड़ रुपए की कमाई की।
अहान पांडे की अगली फिल्म कौन सी है?
अहान पांडे अगली बार अली अब्बास जफर की फिल्म में शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले