अक्षरा सिंह ने 'चुम्मा लेला राजा जी' के लिए रिहर्सल में बहाया पसीना, डांस की तैयारी का खुलासा
सारांश
Key Takeaways
- अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ है।
- गाने की सफलता में उनकी मेहनत और परफॉर्मेंस का बड़ा योगदान है।
- गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं।
- गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने कंपोज किया है।
- अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में की थी।
मुंबई, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में लांच हुआ है, जो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने की सफलता का श्रेय केवल म्यूजिक और लिरिक्स को नहीं, बल्कि अक्षरा सिंह की कड़ी मेहनत और बेहतरीन परफॉर्मेंस को भी जाता है। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में अक्षरा ने इस गाने के लिए की गई अपनी मेहनत का खुलासा किया।
वीडियो में अक्षरा सिंह डांस प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं। इस क्लिप में उनके सेटअप को भी देखा जा सकता है, जहां उनकी पूरी टीम मौजूद है, और हर कोई डांस के मूव्स को परफेक्ट बनाने में जुटा है। वीडियो में अक्षरा रिहर्सल करती हुई दिखाई दे रही हैं, वह हर स्टेप को बेहद खूबसूरती से कर रही हैं।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तैयारी से परफेक्शन तक, ग्लो अप कैसा लगा?'
'चुम्मा लेला राजा जी' गाने की बात करें तो यह एक रोमांटिक ट्रैक है। इसमें अक्षरा सिंह और सनम जौहर की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है। अक्षरा के एक्सप्रेशन्स गाने को और भी खास बनाते हैं। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, और म्यूजिक विनय विनायक ने कंपोज किया है। इसे निर्देशक मोहित सरीन ने निर्देशित किया है।
बात करें अक्षरा सिंह की, तो उनका जन्म बिहार में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में एक्शन ड्रामा फिल्म 'सत्येमव जयते' से की थी, जिसमें उन्होंने रवि किशन के साथ मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 2011 में 'प्राण जाए पर वचन न जाए' में काम किया। 2016 में उन्होंने रोमांटिक ड्रामा 'ए बलमा बिहार वाला' में खेसारी लाल यादव के साथ और 2017 में एक्शन ड्रामा 'सत्या, तबादला' और 'मां तुझे सलमा' में पवन सिंह के साथ अभिनय किया।
अक्षरा ने 2015 में हिंदी टेलीविजन में 'काला टीका' और 'सर्विस वाली बहू' से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक धारावाहिकों 'सूर्यपुत्र कर्ण' में गांधारी और 'पोरस' में महारानी कादिका की भूमिका निभाई। उनके फिल्मी सफर में 'सौगंध गंगा मईया की', 'दिलेर', 'साथिया', 'धड़कन', 'सरकार राज', 'लव मैरिज', और 2025 में 'रूद्र-शक्ति' जैसी फिल्में शामिल हैं। वह 'बिग बॉस ओटीटी' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।