28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अक्षरा सिंह का नया गाना 'हमार तिरछी नजर' धूम मचा रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अक्षरा सिंह का नया गाना 'हमार तिरछी नजर' धूम मचा रहा है?

सारांश

अक्षरा सिंह का नया गाना 'हमार तिरछी नजर' हाल ही में रिलीज हुआ है और यह दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। उनका स्टाइलिश वीडियो और डांस मूव्स फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। जानिए इस गाने के बारे में और क्या खास है इस बार।

मुख्य बातें

अक्षरा सिंह का नया गाना 'हमार तिरछी नजर' दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
इस गाने में अक्षरा का स्टाइलिश लुक और डांस फैंस को भा रहा है।
गाने के बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू रावत का है।
गाना सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
अक्षरा सिंह की आगामी फिल्में निरहुआ के साथ हैं।

मुंबई, 26 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय और गानों से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया।

इस वीडियो में अक्षरा एक स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं। वेस्टर्न कलर की ड्रेस में उनका लुक फैंस को दीवाना कर रहा है। वीडियो में वह अपने हालिया गाने 'हमार तिरछी नजर' में बेहतरीन एक्सप्रेशन और किलर आईज़ के साथ फैंस को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। उनकी तिरछी निगाहें और हल्की सी मुस्कान देखकर कोई भी फैन अपना दिल हार सकता है। वीडियो में वह कैमरे के सामने कई पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हमारी तिरछी नजर तो आग लगा रही है। आपके सभी रील्स देखकर बहुत मजा आया। आप सभी का दिल से धन्यवाद।"

गाने की झलक में अक्षरा के ठुमके और जबरदस्त डांस मूव्स दिख रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में बजते बीट्स लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं। इस गाने को अक्षरा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है और इसके बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं। म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है।

गाना सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। हर विशेष अवसर से पहले उनका नया गाना जरूर रिलीज होता है।

इसके अलावा, अक्षरा सिंह निरहुआ के साथ फिल्म 'सात फेरे चार वचन' और 'अम्बे है मेरी मां' में भी दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब ट्रेलर आने वाला है।

अक्षरा अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई विवादों में भी रह चुकी हैं। उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह से भी जुड़ चुका है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अक्षरा का अभिनय कौशल भी दर्शाता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्षरा सिंह का नया गाना कब रिलीज हुआ?
अक्षरा सिंह का नया गाना 'हमार तिरछी नजर' हाल ही में रिलीज हुआ है।
गाने में अक्षरा का लुक कैसा है?
गाने में अक्षरा एक स्टाइलिश वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं।
गाने के बोल किसने लिखे हैं?
गाने के बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं।
अक्षरा सिंह के अन्य प्रोजेक्ट कौन से हैं?
अक्षरा निरहुआ के साथ फिल्म 'सात फेरे चार वचन' और 'अम्बे है मेरी मां' में भी दिखाई देंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले