28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने 'हमार तिरछी नजर' की झलक दिखाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने 'हमार तिरछी नजर' की झलक दिखाई?

सारांश

अक्षरा सिंह ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'हमार तिरछी नजर' की झलक साझा कर फैंस के बीच एक नई हलचल मचा दी है। गाने की रिलीज डेट 15 नवंबर को है, और उनके ग्लैमरस लुक और डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

मुख्य बातें

अक्षरा सिंह एक प्रमुख भोजपुरी अदाकारा हैं।
उनका नया गाना ' हमार तिरछी नजर ' 15 नवंबर को रिलीज होगा।
वीडियो में उनका ग्लैमरस लुक और डांस मूव्स दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।
अक्षरा ने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्मों में काम किया है।
उन्होंने टेलीविजन में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

मुंबई, 13 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अदाकारा अक्षरा सिंह अपने नए म्यूजिक वीडियो 'हमार तिरछी नजर' के साथ सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गाने की एक झलक साझा करके अपने प्रशंसकों के बीच उत्साह का संचार किया है।

अक्षरा के इस पोस्ट ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हलचल मचा दी है। वीडियो में उनका ग्लैमरस लुक सभी का ध्यान खींच रहा है। चमकीले कपड़ों और खुले बालों में उनका यह रूप बेहद आकर्षक है। गाने की झलक में उनके ठुमके और शानदार डांस मूव्स नजर आ रहे हैं, और बैकग्राउंड में बजते बीट्स लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में उनकी स्टाइल और ऊर्जा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। यह छोटी सी क्लिप गाने के रिलीज होने से पहले ही काफी वायरल हो चुकी है। उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से गाने के रिलीज डेट का भी खुलासा किया।

वीडियो में अक्षरा के हर ठुमके पर दर्शक तालियां बजाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने लिखा, ''नया गाना 'हमार तिरछी नजर' सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर 15 नवंबर को रिलीज होने वाला है।''

इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आए हैं। लोगों ने उन्हें 'क्वीन ऑफ भोजपुरी', 'सुपरस्टार', और 'फायर गर्ल' जैसे उपाधियों से नवाजा है।

अक्षरा सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 2010 में उन्होंने रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'प्राण जाए पर वचन ना जाए', 'सौगंध गंगा मैया के', 'सत्या', 'तबादला', 'सरकार राज', और 'मां तुझे सलाम' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

अक्षरा की एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनकी सिंगिंग भी लोगों को बहुत पसंद आती है। उन्होंने कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है, जो यूट्यूब पर लाखों बार देखे जा चुके हैं। अभिनय और गायकी के साथ-साथ अक्षरा ने हिंदी टेलीविजन पर भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने जी टीवी के सीरियल 'काला टीका' और 'सर्विस वाली बहू' में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, वहीं सोनी टीवी के शो 'पोरस' में महारानी कणिका का किरदार निभाया। 2021 में वह 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आईं, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके योगदान को भी दर्शाता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्षरा सिंह का नया गाना कब रिलीज होगा?
अक्षरा सिंह का नया गाना ' हमार तिरछी नजर ' 15 नवंबर को रिलीज होगा।
गाने का वीडियो किस प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा?
यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध होगा।
अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत कब की थी?
अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में फिल्म ' सत्यमेव जयते ' से की थी।
अक्षरा सिंह की लोकप्रियता का कारण क्या है?
अक्षरा सिंह की एक्टिंग और सिंगिंग दोनों ही उनके प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
क्या अक्षरा सिंह ने टेलीविजन में भी काम किया है?
हाँ, अक्षरा ने जी टीवी और सोनी टीवी के कई धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले