26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया?

सारांश

आलिया भट्ट ने हाल ही में 'रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल' में भाग लिया और अपनी नई एक्शन फिल्म 'अल्फा' के बारे में चर्चा की। उनकी यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। इस लेख में आलिया की यात्रा और उनके आगामी प्रोजेक्ट्स पर रोशनी डाली गई है।

मुख्य बातें

आलिया भट्ट ने 'रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल' में भाग लिया।
उनकी नई फिल्म ' अल्फा ' 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।
फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है।
आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी नजर आएंगी।
फिल्म महोत्सव में आलिया का अनुभव शानदार रहा।

मुंबई, 10 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी नई फिल्मों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म 'अल्फा' जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।

इस बीच, आलिया ने हाल ही में 'रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल' में भाग लिया, जहाँ से उन्होंने तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए।

वीडियो में आलिया को समारोह में उपस्थित सभी लोगों से मिलते और बातचीत करते देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "जेद्दा में एक दिन, फिल्मों के जादू का जश्न मनाते हुए।"

इस पोस्ट के बाद आलिया के दोस्तों, माँ और सह-कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी भी कमेंट किए। सोनिया राजदान, शरवारी और टीना दत्ता ने हार्ट इमोजी के साथ तुरंत प्रतिक्रिया दी।

आलिया भट्ट जल्द ही चर्चित एक्शन-स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में शरवारी के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा।

यह फिल्म यशराज फिल्म्स की जासूसी फिल्म है, जिसे शिव रावैल ने निर्देशित किया है। फिल्म में आलिया और शरवारी एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। इसके अलावा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी। पहली बार इस यूनिवर्स में एक महिला प्रधान कहानी पेश की जाएगी। इसकी शुरुआत सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर' से हुई थी, जो सुपरहिट साबित हुई थी।

इसके अलावा, आलिया संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे दिग्गज कलाकार हैं। यह फिल्म अपनी भव्यता और भावनात्मक कहानी के लिए चर्चा में है और मार्च 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रही है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आलिया भट्ट की नई फिल्म 'अल्फा' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'अल्फा' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में आलिया ने क्या किया?
आलिया ने इस फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया और वहां से तस्वीरें और वीडियो साझा किए।
आलिया भट्ट की अन्य फिल्मों के बारे में क्या जानकारी है?
आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी, जो मार्च 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 4 सप्ताह पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले