2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अल्लू अर्जुन और स्नेहा: 15 सालों की प्यार भरी यात्रा का जश्न

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अल्लू अर्जुन और स्नेहा: 15 सालों की प्यार भरी यात्रा का जश्न

सारांश

अल्लू अर्जुन और स्नेहा की शादी की 15वीं सालगिरह पर उन्होंने एक खूबसूरत परिवार की तस्वीरें साझा की, जो उनके प्यार की कहानी बयां करती हैं। इस जोड़ी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जानें उनके बारे में और भी खास बातें।

मुख्य बातें

अल्लू अर्जुन और स्नेहा की प्रेम कहानी एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
उन्होंने 15 सालों में एक खूबसूरत परिवार बनाया है।
उनकी लव स्टोरी की शुरुआत पहली मुलाकात से हुई थी।
शादी की सालगिरह पर उन्होंने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया।

मुंबई, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा की प्रेम कहानी हमेशा से लोगों के दिलों में एक खास स्थान रखती है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं और उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अपनी शादी की 15वीं सालगिरह के अवसर पर यह जोड़ी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

इस खास मौके पर, स्नेहा रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पति अल्लू अर्जुन के साथ कुछ खूबसूरत और रोमैंटिक तस्वीरें साझा की हैं, जिनका लोगों ने दिल से स्वागत किया।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में, स्नेहा और अल्लू एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आते हैं। सभी तस्वीरों में अल्लू ने स्नेहा का हाथ थामा हुआ है, जबकि एक अन्य तस्वीर में उनका पूरा परिवार देखने को मिलता है। उस तस्वीर में उनके दोनों बच्चे एक-दूसरे की ओर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए, स्नेहा ने कैप्शन में लिखा, ''15 सालों में हमने एक प्यार भरा परिवार बनाया है, जो मेरे लिए सब कुछ है, और हमारा घर खुशियों से भरा हुआ है... हमारे दो प्यारे बच्चे, हमारे दो प्याले डॉगी, और अनगिनत यादें। हर जीवन के अध्याय में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। हैप्पी एनिवर्सरी। शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।''

इस खास मौके पर, अल्लू अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्नेहा के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ''शादी की सालगिरह की बधाई हो, क्यूटी। 15 साल का यह सफर हम साथ में तय कर चुके हैं। आपके बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता।''

इस जोड़ी की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। कहा जाता है कि अल्लू अर्जुन एक शादी समारोह में अमेरिका में थे, जहां उनकी पहली मुलाकात स्नेहा से हुई। पहली नजर में ही उन्होंने स्नेहा की सादगी और सुंदरता को पसंद किया। उस समय वह उनसे उनका नंबर नहीं ले पाए, लेकिन बाद में किसी तरह संपर्क साधा और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरी होती गई और प्यार में बदल गई।

शुरुआत में स्नेहा के पिता कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार कर लिया। परिवार की सहमति से दोनों ने 6 मार्च 2011 को शादी की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने कब शादी की?
अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने 6 मार्च 2011 को शादी की।
अल्लू अर्जुन और स्नेहा के कितने बच्चे हैं?
अल्लू अर्जुन और स्नेहा के दो बच्चे हैं।
अल्लू अर्जुन और स्नेहा की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?
उनकी लव स्टोरी एक शादी समारोह में अमेरिका में पहली मुलाकात से शुरू हुई।
अल्लू अर्जुन ने अपनी शादी की सालगिरह पर क्या लिखा?
अल्लू अर्जुन ने अपनी शादी की सालगिरह पर लिखा, 'आपके बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता।'
स्नेहा ने अपनी शादी की सालगिरह पर क्या साझा किया?
स्नेहा ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक भावुक कैप्शन के साथ तस्वीरें साझा की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले