क्या अंजलि अरोड़ा के मंगेतर पर फर्जी स्टीकर लगाने का आरोप सही है?
सारांश
Key Takeaways
- अंजलि अरोड़ा का मंगेतर आकाश संसनवाल गिरफ्तार हुआ।
- फर्जी स्टीकर लगाने का मामला टोल चेकिंग के दौरान सामने आया।
- पुलिस ने 50 अन्य मामलों में भी कार्रवाई की है।
- अंजलि सोशल मीडिया पर एक प्रमुख नाम हैं।
- यह मामला कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है।
मेरठ, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। सोशल मीडिया की इन्फ्लुएंसर और कच्चा बादाम गाने से प्रसिद्ध हुई अंजलि अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी वजह से नहीं, बल्कि अपने मंगेतर की वजह से सुर्खियों में आई हैं। मेरठ पुलिस ने अंजलि के मंगेतर आकाश संसनवाल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, मेरठ के काशी टोल प्लाजा से पुलिस ने कई अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेरठ पुलिस ने रात के समय फर्जी स्टीकर और काले शीशे वाली कारों के चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी मेरठ विपिन टाडा ने जानकारी दी कि टोल पर चेकिंग के दौरान कई वाहन पकड़े गए, जिन पर विधायकों और सांसदों के पास की फोटोकॉपी या फर्जी पास लगे थे। पुलिस ने इन सभी वाहनों को सीज कर दिया है और चालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। वर्तमान में हमारे पास ऐसे सात प्रकरण हैं जिनकी जांच चल रही है।
इसके साथ ही, 50 अन्य मामलों में भी कार्रवाई की गई है, जिसमें काली शीशे वाली गाड़ियां, फर्जी लाइसेंस और बिना डॉक्यूमेंट्स की गाड़ियां शामिल हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर यह चेकिंग अभियान आरंभ किया गया है और आगे भी जारी रहेगा। जनपद के बाहर से आने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि अंजलि के मंगेतर आकाश संसनवाल की स्कॉर्पियो पर पूर्व सांसद का फर्जी स्टीकर लगा था और जांच के दौरान वे रुकने के बजाय भाग गए। पुलिस ने आकाश के साथ 5 अन्य लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आकाश को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर एक बड़ा नाम हैं, जिन्हें 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में, अंजलि ने मुंबई में करोड़ों का घर खरीदा था और अपने फॉलोवर्स को उस लग्जरी घर का होम टूर भी कराया था। यह पहला अवसर नहीं है जब अंजलि किसी विवाद में घिरी हों। एमएमएस