7 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या निर्देशक अनुभव सिन्हा का अगला पड़ाव देहरादून है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या निर्देशक अनुभव सिन्हा का अगला पड़ाव देहरादून है?

सारांश

निर्देशक अनुभव सिन्हा देहरादून में आम जनता से मिलकर जानने वाले हैं कि वे किस प्रकार की फिल्में देखना चाहते हैं। यह यात्रा केवल प्रमोशनल नहीं, बल्कि सिनेमा के प्रति आम दर्शकों की सोच को समझने का प्रयास है।

मुख्य बातें

निर्देशक अनुभव सिन्हा की यात्रा देहरादून में होगी।
यह यात्रा सिनेमा के प्रति आम जनता की सोच को समझने के लिए है।
अनुभव ने कई सफल फिल्में बनाई हैं।
उन्होंने लखनऊ से अपनी यात्रा शुरू की।
रत्ना सिन्हा भी एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं।

मुंबई, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। निर्देशक अनुभव सिन्हा इन दिनों सिनेमा की दुनिया से दूर आम जनता के बीच यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वे किस प्रकार की फिल्में पसंद करते हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनकी आगामी यात्रा देहरादून का होगा।

निर्देशक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्टर साझा किया, जिसमें लिखा है, "मैं आ रहा हूं आपके शहर देहरादून में... आपसे जानने के लिए।"

सिन्हा ने अपने फॉलोअर्स को जानकारी देने के लिए अपना संपर्क नंबर भी साझा किया, ताकि प्रशंसक सीधे उनसे जुड़ सकें।

वास्तव में, कुछ समय पहले निर्देशक ने एक वीडियो के माध्यम से प्रशंसकों को जानकारी देते हुए यह घोषणा की थी कि यह यात्रा आम जनता को करीब से जानने और समझने के लिए है कि वे सिनेमा से क्या चाहते हैं और किस प्रकार की कहानियां देखना पसंद करते हैं।

इस यात्रा की शुरुआत निर्देशक ने लखनऊ से की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। उनका कहना है कि यह यात्रा केवल एक प्रमोशनल टूर नहीं है, बल्कि यह एक सिनेमाई संवाद का पुल है, जो मुंबई की चमक-दमक से दूर, ग्रामीण और अर्ध-शहरी भारत की आवाज़ को सुनने का प्रयास है।

अनुभव ने अपने फिल्मी करियर में कई उत्कृष्ट फिल्में बनाई हैं, जिनमें 'आर्टिकल 15,' 'मुल्क,' 'थप्पड़,' 'भीड़,' 'अनेक,' और 'गुलाब गैंग' शामिल हैं।

उन्होंने डायरेक्टर पंकज पाराशर के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। इसके बाद अनुभव ने 2001 में आई फिल्म 'तुम बिन' का निर्देशन किया, लेकिन उन्हें सबसे पहले बड़ी पहचान शाहरुख़ ख़ान और करीना कपूर ख़ान की फिल्म 'रा. वन' के जरिए मिली थी। इसके अतिरिक्त, अनुभव सिन्हा ने नेटफ्लिक्स सीरीज 'आईसी 814 : कंधार प्लेन हाईजैक' (2024) का भी निर्देशन किया है, जो एक वास्तविक घटना पर आधारित है।

यह ध्यान देने योग्य है कि अनुभव की पत्नी रत्ना सिन्हा भी एक निर्देशक हैं। वे 'शादी में जरूर आना' सहित कई अन्य फिल्मों में बतौर निर्देशक-प्रोड्यूसर काम कर चुकी हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां निर्देशक अनुभव सिन्हा आम जनता के विचारों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। यह सिनेमा की दुनिया में एक नया दृष्टिकोण लाने का अवसर है, जो दर्शकों की सोच और पसंद को प्राथमिकता देता है।
RashtraPress
7 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनुभव सिन्हा की आगामी यात्रा का उद्देश्य क्या है?
उनकी यात्रा का उद्देश्य आम जनता के विचारों को जानना और समझना है कि वे किस प्रकार की फिल्में देखना चाहते हैं।
अनुभव सिन्हा ने किस फिल्म से पहचान पाई?
अनुभव सिन्हा को सबसे पहले शाहरुख़ ख़ान और करीना कपूर ख़ान की फिल्म 'रा. वन' के जरिए पहचान मिली।
क्या यह यात्रा केवल प्रमोशनल है?
नहीं, यह यात्रा सिनेमा के प्रति आम जनता की सोच को समझने का एक प्रयास है।
अनुभव सिन्हा ने कौन-कौन सी फिल्में बनाई हैं?
अनुभव सिन्हा की प्रमुख फिल्मों में 'आर्टिकल 15,' 'मुल्क,' 'थप्पड़,' 'भीड़,' 'अनेक,' और 'गुलाब गैंग' शामिल हैं।
क्या रत्ना सिन्हा भी निर्देशक हैं?
जी हां, अनुभव की पत्नी रत्ना सिन्हा भी एक निर्देशक हैं और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले