11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अरिजीत सिंह ने मधुपुर राजबाड़ी की विरासत और सुंदरता देख मंत्रमुग्ध हो गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अरिजीत सिंह ने मधुपुर राजबाड़ी की विरासत और सुंदरता देख मंत्रमुग्ध हो गए?

सारांश

अरिजीत सिंह ने ओडिशा के जाजपुर में मधुपुर राजबाड़ी की यात्रा की और वहां की ऐतिहासिक वास्तुकला, शाही विरासत तथा प्राकृतिक सौंदर्य को देख मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन भी किए। इस यात्रा को उन्होंने अविस्मरणीय अनुभव बताया।

मुख्य बातें

अरिजीत सिंह का मधुपुर राजबाड़ी दौरा महल की ऐतिहासिक वास्तुकला भगवान जगन्नाथ के दर्शन स्थानीय अनुभव के लिए स्कूटर यात्रा शांति और सुंदरता का अनुभव

जाजपुर, ३० दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह हाल ही में ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक मधुपुर राजबाड़ी में पहुंचे। यहां पर उन्होंने शाही महल की प्राचीन वास्तुकला, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने अपनी यात्रा को अद्भुत बताया।

अरिजीत सिंह अपने परिवार के सदस्यों और संगीत सहयोगियों के साथ राजबाड़ी आए। मौजूदा रानी अपर्णा धीर सिंह भारद्वाज ने अपने पति और दो बेटियों के साथ उनका स्वागत किया। रानी ने उन्हें महल के इतिहास, शाही विरासत और डिजाइन की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। अरिजीत महल की उत्कृष्ट कारीगरी और सौंदर्य से बेहद प्रभावित नजर आए।

महल के बाद, अरिजीत सदियों पुराने मधुपुर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और वहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। इस मंदिर की वास्तुकला पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर से काफी मिलती-जुलती है। स्थानीय अनुभव लेने के लिए उन्होंने स्कूटर से यात्रा की और मंदिर में भगवान के समक्ष मत्था टेका. मंदिर के शांत आध्यात्मिक माहौल की उन्होंने प्रशंसा की।

अरिजीत सिंह ने इस दौरे को अद्भुत और कभी न भूलने वाला अनुभव बताया। उन्होंने कहा, “मुझे इस स्थान के बारे में सोशल मीडिया से पता चला। इसकी सुंदरता, इतिहास और शांतिपूर्ण वातावरण ने मुझे काफी प्रभावित किया, और मैं यहां के आकर्षण और खूबसूरती से खींचा चला आया। यह सच में शानदार और भव्य है। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।”

जाजपुर जिले में स्थित मधुपुर राजबाड़ी (गढ़मधुपुर) एक ऐतिहासिक शाही महल है, जो अपनी भव्य वास्तुकला, जटिल नक्काशी और शांत प्राकृतिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। वर्तमान में रानी अपर्णा धीर सिंह भारद्वाज परिवार सहित यहां निवास करती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह हेरिटेज टूरिज्म स्पॉट बन गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अरिजीत सिंह ने मधुपुर राजबाड़ी की यात्रा कब की?
अरिजीत सिंह ने 30 दिसंबर को मधुपुर राजबाड़ी की यात्रा की।
मधुपुर राजबाड़ी किस राज्य में स्थित है?
यह राजबाड़ी ओडिशा राज्य के जाजपुर जिले में स्थित है।
अरिजीत ने यात्रा के दौरान क्या देखा?
उन्होंने राजबाड़ी की प्राचीन वास्तुकला, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य देखा।
अरिजीत सिंह ने मंदिर में किसके दर्शन किए?
उन्होंने मधुपुर जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।
अरिजीत का अनुभव कैसा था?
उन्होंने इस यात्रा को अद्भुत और अविस्मरणीय बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले