10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आवेज दरबार ने बिग बॉस 19 में 'फर्जी आरोपों' पर दूसरे कंटेस्टेंट पर भड़के?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आवेज दरबार ने बिग बॉस 19 में 'फर्जी आरोपों' पर दूसरे कंटेस्टेंट पर भड़के?

सारांश

बिग बॉस 19 में आवेज दरबार ने फर्जी आरोपों का सामना करते हुए दूसरे प्रतियोगी पर गुस्सा किया। प्रोमो में मूवी नाइट्स के दौरान खुलासा होने वाला है। क्या आवेज इन आरोपों का सामना कर पाएंगे? जानें इस दिलचस्प कहानी के बारे में।

मुख्य बातें

आवेज दरबार ने फर्जी आरोपों का सामना किया।
बिग बॉस हाउस में विवाद बढ़ने की संभावना है।
मूवी नाइट्स प्रतियोगियों की सच्चाई उजागर करते हैं।

मुंबई, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। रियलिटी शो बिग बॉस का नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें बिग बॉस हाउस के प्रतियोगी आवेज दरबार ने अपने ऊपर लगाए गए फर्जी आरोपों का सामना किया। वह इन आरोपों को झूठा बताते हुए दूसरे प्रतियोगी पर गुस्से में नजर आ रहे हैं।

आने वाले एपिसोड में विवादों का पिटारा खुलने वाला है, क्योंकि मूवी नाइट्स के बहाने बिग बॉस सभी के सामने प्रतियोगियों की सच्चाई उजागर करने वाले हैं। इसकी एक झलक इस प्रोमो वीडियो में दिखाई गई है।

कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो साझा किया है, जिसमें बिग बॉस कहते हैं, "बिग बॉस मूवी नाइट में आज घर के अंदर की कुछ बातें देख लेते हैं।"

इसके बाद घरवालों को कुछ फुटेज दिखाई जाती है, जिसमें वे अपने साथियों के बारे में चर्चा करते नजर आते हैं। इसी दौरान आवेज दरबार की फुटेज में शहबाज तंज कसते हैं कि बिग बॉस, "आप क्या तीर मार रहे हो।" यह सुनकर जीशान कादरी और बसीर अली हंसने लगते हैं।

इस पर आवेज अपना आपा खो देते हैं और कहते हैं, "चोमू लोग, मुझे बता दूं एक बात।"

इससे बसीर नाराज हो जाते हैं और कहते हैं, "चोमू तू होगा। चेला, चोमू, छिलके, तू है। निकालूं क्या तेरा इतिहास?"

इस पर आवेज कहते हैं, "यह लोग क्या बात कर रहे हैं?" और फूट-फूट कर रोने लगते हैं, "फर्जी आरोप कैसे लगा सकते हैं?"

पिछले एपिसोड में सभी प्रतियोगियों ने नए कप्तान अभिषेक बजाज की कप्तानी पर सवाल उठाए थे। इसी बीच, तान्या मित्तल ने उन्हें बहुत अच्छा अभिनेता बताया।

तान्या ने अशनूर और अभिषेक पर निशाना साधते हुए कहा, "मुझे लगा अशनूर की कप्तानी बहुत अच्छी थी पर सात दिन अभिषेक ने बहुत अच्छी एक्टिंग की।"

फिलहाल शो में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी जैसे प्रतियोगी बचे हुए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में व्यक्तिगत आरोपों और विवादों का होना आम बात है। यह दर्शकों के लिए मनोरंजन का माध्यम है, लेकिन इन आरोपों का सच क्या है, यह जानना भी जरूरी है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिग बॉस 19 में आवेज दरबार का विवाद क्यों है?
आवेज दरबार पर फर्जी आरोप लगाए गए हैं, जिसके चलते वह गुस्से में हैं।
क्या बिग बॉस में मूवी नाइट्स का क्या महत्व है?
मूवी नाइट्स के दौरान प्रतियोगियों की सच्चाई उजागर होती है, जो शो के लिए रोमांचक होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले