2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गौहर खान ने आवेज दरबार के वॉइसओवर पर वीडियो बनाकर फैमिली फन दिखाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गौहर खान ने आवेज दरबार के वॉइसओवर पर वीडियो बनाकर फैमिली फन दिखाया?

सारांश

आवेज दरबार का वॉइसओवर सोशल मीडिया पर छाया, जबकि गौहर खान ने इस पर एक मजेदार वीडियो बनाया है। इस वीडियो में दोनों की जोड़ी और परफॉर्मेंस काफी आकर्षक है। जानें इस ट्रेंड के बारे में और क्या कुछ खास है इस वीडियो में।

मुख्य बातें

गौहर खान और आवेज दरबार का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान ने आवेज के वॉइसओवर पर एक उच्च ऊर्जा वीडियो बनाया है।
आवेज दरबार का वॉइसओवर कई यूजर्स और इंफ्लूएंसर्स द्वारा उपयोग किया जा रहा है।
एल्विश यादव जैसे दोस्तों ने आवेज के फैसले को अनफेयर बताया है।

मुंबई, 3 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार का एक वॉइसओवर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि अभिनेत्री और 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान ने इस ट्रेंड को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए आवेज के साथ एक उच्च ऊर्जा वाला वीडियो साझा किया है।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई रील में गौहर और आवेज एक साथ दिखाई दे रहे हैं, जहां दोनों इस वॉइसओवर पर परफेक्ट लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गौहर की चुलबुली एक्टिंग और आवेज की एनर्जी का संगम अद्भुत है। कैप्शन में गौहर ने लिखा, 'ट्रेंडसेटर अलर्ट। आवेज दरबार और जैद दरबार का ट्रैक कम्बोफैमिली फन विद ए ट्विस्ट।'

आवेज दरबार, जो मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और गौहर के देवर हैं, ने बिग बॉस हाउस में धमाकेदार एंट्री की थी। शो के दौरान उनकी भोजपुरी एक्ट्रेस निलिमा गिरी से हुई तीखी बहस ने सुर्खियां बटोरीं। उस बहस में निलिमा आवेज से लड़ती हैं। वहीं, आवेज भी उन पर तंज कसते हुए कहते हैं, 'सीधे जा, चाय बनाकर सबको पिला।'

आवेज की यह वॉइस सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। कई यूजर्स, इंफ्लूएंसर्स और सेलेब्स इस पर वीडियो बना रहे हैं। इतना ही नहीं, लाखों यूजर्स इसे बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

बिग बॉस के घर से आवेज के बाहर होने के बाद न केवल उनके फैंस, बल्कि करीबी दोस्त भी हैरान थे। खास बात यह है कि एल्विश यादव जैसे उनके दोस्त भी इस फैसले को 'अनफेयर' बताते हुए खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

बता दें कि आवेज दरबार एक भारतीय डांसर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक से अपनी पहचान बनाई और बाद में यूट्यूब पर डांस वीडियो के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की। वे मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं और 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान के देवर भी हैं, क्योंकि गौहर खान ने उनके भाई जैद दरबार से शादी की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स तेजी से फैलते हैं। यह एक सकारात्मक पहलू है, जहां युवा पीढ़ी अपने टैलेंट को पेश करने का एक मंच पाती है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गौहर खान का क्या रोल है?
गौहर खान ने आवेज के वॉइसओवर पर एक मजेदार वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में क्या खास है?
इस वीडियो में गौहर की चुलबुली एक्टिंग और आवेज की एनर्जी का अद्भुत संगम है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले