क्या गणेश चतुर्थी पर बप्पा के रंग में रंगे बॉलीवुड सितारे?

Click to start listening
क्या गणेश चतुर्थी पर बप्पा के रंग में रंगे बॉलीवुड सितारे?

सारांश

गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर जगह बप्पा की धूम है, और सितारे इस त्योहार का जश्न मना रहे हैं। जानें, किसने क्या कहा।

Key Takeaways

गणेश चतुर्थी एक महत्वपूर्ण त्योहार है। बॉलीवुड के सितारे इसे खास बनाते हैं। सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा की जाती हैं। गणपति की स्थापना घरों में की जाती है। यह त्योहार एकता और खुशी का प्रतीक है।

मुंबई, 27 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। गणेश चतुर्थी की खुशबू हर जगह फैली हुई है। इस विशेष दिन पर लोग ढोल नगाड़े के साथ बप्पा को अपने घरों में लाते हैं। बॉलीवुड की दुनिया में भी इस पर्व का जश्न जोर-शोर से मनाया जा रहा है। हिंदी सिनेमा के सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।

करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गणपति की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और लिखा, "बप्पा के आशीर्वाद से हर उत्सव खुशी से भरा होता है। सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेत्री किरण खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "गणपति बप्पा मोरया! श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेत्री शरवरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें घर में मराठी ढ़ोल बजते हुए दिखाई दे रहे हैं, और वह गणेश जी के स्वागत के लिए गाना गा रही हैं।

सिंगर विशाल आडलानी ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें 'मोरया' लिखा हुआ है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेता कुणाल खेमू और उनकी पत्नी, अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। तस्वीर से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने अपने घर में गणपति की स्थापना की है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "गणपति बप्पा मोरिया।"

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "घर इस साल तुम्हारे बिना अधूरा लगता है, लेकिन दिल तुम्हारे आशीर्वाद से भरा है। गणपती बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या।"

ज्ञात हो कि इस वर्ष अभिनेत्री ने गजानन को अपने घर नहीं लाया; इसकी जानकारी उन्होंने खुद मीडिया को दी थी।

Point of View

NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

गणेश चतुर्थी क्या है?
गणेश चतुर्थी एक हिंदू त्योहार है, जो भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
बॉलीवुड सितारे गणेश चतुर्थी कैसे मनाते हैं?
बॉलीवुड सितारे गणेश चतुर्थी पर अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हैं।
गणेश चतुर्थी पर क्या खास होता है?
इस दिन लोग ढोल नगाड़े के साथ बप्पा को अपने घर लाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।
Nation Press