26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टीवी सितारों ने धूमधाम से विघ्नहर्ता का स्वागत किया? तस्वीरें और वीडियो साझा किए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टीवी सितारों ने धूमधाम से विघ्नहर्ता का स्वागत किया? तस्वीरें और वीडियो साझा किए

सारांश

गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो गया है और टीवी सितारे अपने घरों में भगवान गणेश का स्वागत कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं। जानें कौन-कौन से सितारों ने बप्पा का स्वागत किया और कैसे मनाई जा रही है यह खास पर्व।

मुख्य बातें

गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
टीवी सितारे अपने घरों में बप्पा का स्वागत करते हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करना एक नई परंपरा बन गई है।
भगवान गणेश से सबकी खुशहाली और समृद्धि की कामना की जाती है।

मुंबई, 27 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। गणेश चतुर्थी का पर्व बुधवार से आरंभ हो गया है। इस दिन लोग ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को अपने-अपने घर लेकर आते हैं। इस अवसर पर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी अपने घर विघ्नहर्ता भगवान गणेश को लेकर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दी।

अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने इस वर्ष भी बप्पा को अपने घर लाने का आनंद लिया है, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी भी दिखाई दे रही हैं। अर्जुन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "गणपति बप्पा मोरया।"

अभिनेत्री आरती सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह और उनके पति दीपक गणपति की पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो के बैकग्राउंड में 'सुख करता दुख हरता' गीत जोड़ा है। आरती ने इसे कैप्शन दिया, "गणपति बप्पा मोरया! भगवान सबको स्वस्थ रखें, खुशहाली दें और उनके दिल में दया भरें।"

अभिनेत्री साईं देओधर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक दुकान में बप्पा की आरती कर घर ले जा रही हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "गणपति का आगमन हमारे घर हो गया है।"

अभिनेत्री अलीशा पंवार ने भी एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह गणपति को ढोल-नगाड़ों के साथ अपने घर लेकर जा रही हैं, और इस दौरान वह 'गणपति बप्पा मोरया' के नारे लगाती नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी Instagram स्टोरीज में वीडियो साझा किया, जिसमें वह दुकान से बप्पा को घर ले जा रही हैं।

दीपशिखा नागपाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह भगवान गणेश को घर ले जाती दिख रही हैं। वीडियो में वह कभी नाचती हैं तो कभी ढोल बजाती हैं। उन्होंने इसके बैकग्राउंड में मराठी गाना 'पयाला नमन' जोड़ा है।

अभिनेत्री दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह भगवान गणेश की मूर्ति लेकर जा रही हैं। अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, "मंगल मूर्ति विराजे घर-आंगन में, सुख-समृद्धि लाए जीवन के हर संगम में। हैप्पी गणेश चतुर्थी।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में एकता और खुशहाली का संदेश भी देता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गणेश चतुर्थी क्या है?
गणेश चतुर्थी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी पर कौन-कौन से पर्व मनाए जाते हैं?
इस दिन भक्त गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।
टीवी सितारे गणेश चतुर्थी कैसे मनाते हैं?
टीवी सितारे इस दिन अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति लाकर पूजा करते हैं और सोशल मीडिया पर अपने उत्सव की तस्वीरें साझा करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले