देवोलीना भट्टाचार्जी ने मां की गंभीर बीमारियों पर खोली अपनी भावनाएं

Click to start listening
देवोलीना भट्टाचार्जी ने मां की गंभीर बीमारियों पर खोली अपनी भावनाएं

सारांश

देवोलीना भट्टाचार्जी ने रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में अपनी माँ की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और अपने बेटे के भविष्य पर मजेदार बातें साझा की। जानें उनकी भावनाएं और निजी जिंदगी के संघर्ष।

Key Takeaways

  • देवोलीना भट्टाचार्जी का करियर और निजी जीवन
  • माँ की गंभीर बीमारियाँ
  • बेटे के भविष्य की मजेदार योजना

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टेलीविजन जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हाल ही में रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में देवोलीना ने बेबाकी से अपनी बातें साझा कीं।

पॉडकास्ट में देवोलीना ने अपनी माँ को याद करते हुए कहा, "मेरी माँ साधारण महिला नहीं हैं। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएँ हैं। डायबिटीज, सीपी (सेरेब्रल पाल्सी), थायरॉयड

उन्होंने आगे कहा कि पहले उन्हें गुस्से की समस्या थी। कई बार वह अपनी माँ को कुछ करने या न करने के लिए कहती थीं, लेकिन फिर भी ऐसा लगता था कि माँ गलत हैं। समय के साथ उन्होंने समझा कि यह सब कितना कठिन रहा होगा।

देवोलीना ने अपने बेटे के भविष्य पर भी मजाकिया अंदाज में चर्चा की। उन्होंने कहा, "मैं सोचती हूँ कि अपने बच्चे को किस स्कूल में भेजूं। जब मेरे बेटे की शादी होगी, तो वह लव मैरिज नहीं करेगा, बल्कि अरेंज मैरिज ही करेगा, क्योंकि मैं उसे लव मैरिज करने ही नहीं दूंगी।"

यह सुनकर रश्मि ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी, लेकिन देवोलीना की बातें दर्शकों को बहुत पसंद आईं।

रश्मि देसाई ने इस एपिसोड की क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "हर कोई जिस एपिसोड की बात कर रहा है- ड्रामा, ईमानदारी और पूरा एंटरटेनमेंट। देखें देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ मजेदार बातचीत।"

देवोलीना ने 2011 में शो 'सांवरे सबके सपने प्रीतो' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'साथ निभाना साथिया', 'लाल इश्क', 'साथ निभाना साथिया 2', और 'दिल दियां गल्लां' जैसे कई शो में काम किया। वह 'बिग बॉस 13', 'बिग बॉस 14', 'बिग बॉस 15', और 'डांस इंडिया डांस 2' में भी भाग ले चुकी हैं।

Point of View

जो कि एक महत्वपूर्ण पहलू है।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

देवोलीना भट्टाचार्जी ने किस पॉडकास्ट में अपनी मां के बारे में बात की?
देवोलीना भट्टाचार्जी ने रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की।
देवोलीना की मां को किन-किन बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है?
देवोलीना की मां को डायबिटीज, सेरेब्रल पाल्सी, थायरॉयड और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ हैं।
देवोलीना ने अपने बेटे के लिए क्या योजना बनाई है?
देवोलीना ने मजाक में कहा कि वह अपने बेटे की अरेंज मैरिज चाहती हैं।
Nation Press