27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

धुरंधर-2: रहमान के बाद दो नए चेहरे लाए लाइमलाइट में तूफान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
धुरंधर-2: रहमान के बाद दो नए चेहरे लाए लाइमलाइट में तूफान

सारांश

धुरंधर-2 ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के अद्भुत अभिनय ने फिल्म को नया आयाम दिया है। जानिए फिल्म के नए किरदारों के बारे में।

मुख्य बातें

धुरंधर-2 में नए किरदारों का प्रभावी प्रदर्शन है।
फिल्म में रोमांचक ट्विस्ट शामिल किए गए हैं।
आतिफ अहमद और बड़े साहब के किरदारों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

मुंबई, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 'धुरंधर-2' ने रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर खासा ध्यान आकर्षित किया है। रणवीर सिंह के अद्भुत एक्शन और अर्जुन रामपाल के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

यह फिल्म पहले भाग की तुलना में और भी अधिक खतरनाक और रोमांचक है, लेकिन इस बार फिल्म में कुछ ऐसे ट्विस्ट शामिल किए गए हैं, जिनकी चर्चा रहमान डकैत के शानदार किरदार के बाद सबसे अधिक हो रही है। ये दोनों किरदार नकारात्मक हैं और सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है।

सबसे पहले बात करते हैं आतिफ अहमद की। यह किरदार यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद से प्रेरित है। फिल्म में आतिफ अहमद का संबंध पाकिस्तान से है और वह बड़े पैमाने पर हथियारों और जाली नोटों की तस्करी करता है। इस प्रभावशाली किरदार को सलीम सिद्दीकी ने निभाया है, जो थिएटर के अनुभवी कलाकार हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह इससे पहले रक्षा बंधन, 12वीं फेल और इंडिया लॉकडाउन में भी अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। हालाँकि, इन सभी फिल्मों में उनका किरदार छोटा रहा है, लेकिन 'धुरंधर-2' में उनके बोलने के तरीके से लेकर हाव-भाव तक गैंगस्टर अतीक अहमद से मेल खाते हैं, जो चाहे जेल में हो या बाहर, अपने साम्राज्य को चलाते हैं।

दूसरा किरदार है बड़े साहब का, जो दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है। फिल्म में बड़े साहब का स्क्रीन स्पेस भले ही कम है, लेकिन उनके कुछ मिनट के सीन ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। बड़े साहब वही हैं, जिनके लिए मेजर इकबाल काम करता है और पाकिस्तान की धरती पर रहकर भारत के खिलाफ साजिशें रचता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस किरदार को दानिश इकबाल ने निभाया है, जो सोशल मीडिया पर उतने लोकप्रिय नहीं हैं।

इस अभिनेता ने दाऊद की जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर मात्र 6 मिनट के सीन में पूरा किया है। दानिश इकबाल नाना पाटेकर की 'संकल्प', 'द हंट', 'महारानी-3', 'भक्षक', और 'आखिरी सच' जैसी फिल्मों और सीरीज में दिखाई दे चुके हैं। हालांकि उनके किरदार सीमित रहे हैं, लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि बड़े साहब का किरदार उनके करियर का महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धुरंधर-2 में कौन-कौन से नए चेहरे हैं?
फिल्म में नए चेहरे आतिफ अहमद और बड़े साहब हैं, जिन्हें क्रमशः सलीम सिद्दीकी और दानिश इकबाल ने निभाया है।
फिल्म का मुख्य आकर्षण क्या है?
फिल्म के मुख्य आकर्षण में रणवीर सिंह का एक्शन और अर्जुन रामपाल का अभिनय शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले