28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ध्वनि भानुशाली: यंग जनरेशन की पसंदीदा गायिका ने दिल को छूने वाले गानों से जीता सबका दिल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ध्वनि भानुशाली: यंग जनरेशन की पसंदीदा गायिका ने दिल को छूने वाले गानों से जीता सबका दिल

सारांश

ध्वनि भानुशाली, जो यंग जनरेशन की फेवरेट सिंगर हैं, अपने गानों से लोगों के दिलों को छू लेती हैं। जानिए उनके करियर के सफर और वायरल गाने 'वास्ते' के बारे में।

मुख्य बातें

ध्वनि भानुशाली का गाना 'वास्ते' 1.7 बिलियन व्यूज तक पहुँच चुका है।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2018 में की थी।
उनकी आवाज में गहरी भावनाएँ हैं जो युवा पीढ़ी को आकर्षित करती हैं।
ध्वनि ने एक्टिंग का भी प्रशिक्षण लिया है, लेकिन गायिकी को प्राथमिकता दी है।
उनके गाने सुनकर लोग भावुक हो जाते हैं।

मुंबई, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 70 और 80 के दशक के क्लासिक गाने आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं, क्योंकि इन गानों के बोल और संगीत दोनों ही गहरी भावनाओं से जुड़े होते हैं। आज के समय में ऐसे सिंगर्सयंग सिंगर्स के गाने तो अच्छे होते हैं, लेकिन उनमें वह सदाबहार जादू नहीं है। लेकिन हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक ऐसा हिडन जेम है, जिसने अपनी आवाज से लोगों के दिलों को छू लिया है। हम बात कर रहे हैं ध्वनि भानुशाली की।

22 मार्च 1998 को मुंबई में जन्मी ध्वनि भानुशाली को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें इतना प्यार मिलेगा। उन्होंने दो साल तक एक्टिंग का प्रशिक्षण लिया, लेकिन अपने पहले प्यार गायिकी को ही चुना। उनका करियर 2018 में फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के गाने 'इश्तेहार' से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाए और यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हासिल किए। आज वह यंगस्टर्स की सबसे पसंदीदा सिंगर बन चुकी हैं।

ध्वनि भानुशाली का गाना 'वास्ते' आपको याद होगा, जो छह साल पहले रिलीज हुआ था। यह गाना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसने उनके करियर को एक नया मोड़ दिया। यह गाना इतना वायरल हुआ कि इसके व्यूज 1.7 बिलियन तक पहुँच चुके हैं। इस गाने को सुनकर युवा पीढ़ी रोने लगी थी।

ध्वनि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गाने को रिलीज होते ही बहुत प्यार मिला और जब यह गाना बजता था, तो लोग भावुक हो जाते थे। उन्हें खुशी होती थी कि लोग उनके गानों से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। इस गाने में ध्वनि ने एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता के साथ काम किया था, जो रातों-रात मोस्ट हैंडसम मैन बन गए।

ध्वनि ने छोटी उम्र से ही सिंगिंग शुरू कर दी थी और 20 साल की उम्र में उन्होंने सुपरहिट गाना 'लेजा-लेजा' गाया। इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें नहीं पता था कि यह गाना इतना हिट होगा। अब जबकि वह सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ रही हैं, उन्हें एक्टिंग के ऑफर भी आ रहे हैं, लेकिन वे सिंगिंग को अपना पहला प्यार मानती हैं और एक साथ दो नावों पर नहीं चलना चाहतीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ध्वनि भानुशाली का पहला हिट गाना कौन सा था?
ध्वनि भानुशाली का पहला हिट गाना 'इश्तेहार' था, जो 2018 में रिलीज हुआ था।
'वास्ते' गाने के कितने व्यूज हैं?
'वास्ते' गाने के व्यूज 1.7 बिलियन तक पहुँच चुके हैं।
ध्वनि भानुशाली ने एक्टिंग कब शुरू की थी?
ध्वनि भानुशाली ने एक्टिंग का प्रशिक्षण दो साल तक लिया था, लेकिन गायिकी को प्राथमिकता दी।
ध्वनि भानुशाली की उम्र क्या है?
ध्वनि भानुशाली का जन्म 22 मार्च 1998 को हुआ था, जिससे उनकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।
क्या ध्वनि भानुशाली ने कोई फिल्म में काम किया है?
हाँ, उन्होंने फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में गाना गाया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले