21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अहान शेट्टी ने दिलजीत दोसांझ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अहान शेट्टी ने दिलजीत दोसांझ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं?

सारांश

दीलजीत दोसांझ के जन्मदिन पर उन्हें उनके साथी कलाकारों ने शुभकामनाएं दीं। सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान ने दिलजीत के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। दिलजीत का संगीत और अभिनय लाखों दिलों को छूता है। जानिए इस खास मौके पर क्या कहा गया!

मुख्य बातें

दीलजीत दोसांझ का जन्मदिन 6 जनवरी को मनाया जाता है।
वे एक प्रसिद्ध गायक और अभिनेता हैं।
उनका संगीत लाखों दिलों को छूता है।
फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को रिलीज हो रही है।
सुनील और अहान शेट्टी ने उन्हें बधाई दी।

मुंबई, 6 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के एक साधारण गांव के निवासी दीलजीत दोसांझ ने आज किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं रखी है। वे एक उत्कृष्ट गायक, अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं। उनका अभिनय और संगीत लाखों दिलों को छूता है। मंगलवार को वे अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके फैंस, दोस्त और साथी कलाकार उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने स्टोरीज सेक्शन पर गायक की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, दिलजीत दोसांझ। आपका संगीत यूं ही ऊंचाइयों तक पहुंचता रहे और जहां भी जाएं, दिलों को छूते रहें। साथ ही अहान के प्रति हमेशा इतना प्यार और अपनापन दिखाने के लिए दिल से धन्यवाद। आप सच में पाजी हैं, क्योंकि आप दिल जीत लेते हैं!"

वहीं, सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी ने भी दिलजीत को बधाई दी। अहान 'बॉर्डर 2' में दिलजीत के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं, दिलजीत सर। पूरे सफर में इतना प्यार, अपनापन और साथ देने के लिए धन्यवाद। आपके लिए ढेर सारा प्यार, सर।"

गायक दीलजीत दोसांझ की बात करें, तो उन्हें बचपन से ही संगीत में गहरी रुचि थी। इसके चलते वे गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन गाया करते थे, जिसने उनकी गायकी को मजबूत आधार प्रदान किया।

अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने छोटे-छोटे कार्यक्रमों और गुरुद्वारों में गाना गाया। इस दौरान उनकी मुलाकात म्यूजिक प्रोड्यूसर बलवीर बोपाराय से हुई, जिन्होंने उन्हें 2004 में पंजाबी म्यूजिक एल्बम 'इश्क दा उड़ा अड्डा' में गाने का मौका दिया। हालांकि इस एल्बम से दिलजीत को ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद 'स्माइल' और 'पटियाला पेग' जैसे गानों ने उन्हें पंजाब का लोकप्रिय गायक बना दिया।

दीलजीत जल्द ही वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म 1997 की मूल फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही वरुण धवन, सनी देओल, और अहान शेट्टी समेत कई कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

फिल्म 'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह हैं और इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले किया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें उनके संगीत और फिल्मों की सराहना करनी चाहिए।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दीलजीत दोसांझ कौन हैं?
दीलजीत दोसांझ एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक, अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं।
दीलजीत का जन्मदिन कब है?
दीलजीत दोसांझ का जन्मदिन 6 जनवरी को मनाया जाता है।
फिल्म 'बॉर्डर 2' कब रिलीज होगी?
'बॉर्डर 2' फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सुनील शेट्टी ने दिलजीत को क्या कहा?
सुनील शेट्टी ने दिलजीत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलताओं की कामना की।
अहान शेट्टी कौन हैं?
अहान शेट्टी, सुनील शेट्टी के बेटे और एक अभिनेता हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले